SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोल्ड लोन के कर्ज ने ली मां और बेटी की जान, बंद कमरे में बच्चों संग फंदे से झूली महिला, मुजफ्फरपुर पुलिस ने डेढ़ साल के मासूम को बचाया

मुजफ्फरपुर में एक महिला बंद कमरे में दो बच्चों के साथ फंदे से झूली गई. इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने डेढ़ साल के बच्चे की जान बचाई. बताया जा रहा है कि कर्ज मौत की वजह बनी.

Edited By Shailendra
Published: Nov 10, 2026, 07:54 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:02 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में एक महिला बंद कमरे में दो बच्चों के साथ फंदे से झूली, घटना स्थल पर जुटी भीड़ (Z News)
Join

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही जगन्नाथ गांव के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बंद कमरे में फंदे से लटक गई, जिसमें महिला और उसकी 4 साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई. जबकि, समय पर पहुंची 112 की टीम ने तत्काल फंदे से लटक रहे डेढ़ साल के मासूम बेटे के शरीर में जान बचे होने का अहसास होते ही फंदे से खोलकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच गई.

मृतका की पहचान पारु के चिन्तावपुर निवासी निर्भय कुमार की पत्नी 28 वर्षीय रीना कुमारी और 4 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है. मूल रूप से पारु के रहने वाले निर्भय कुमार पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पताही जगन्नाथ के लक्ष्मी नगर में एक किराए के कमरे में रहते थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका के पति निर्भय ने अपनी बहन की शादी के लिए पत्नी के गहनों पर गोल्ड लोन लिया था, जिसकी ईएमआई भरना मुश्किल हो रहा था. जिसकी वजह से कर्ज का बोझ बढ़ गया. इसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा था और पति-पत्नी के बीच बहस भी हुई थी. घटना के समय पति बाहर गया हुआ था. इसी दौरान पत्नी ने दोनों बच्चों के साथ कमरे को बंद कर पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली. जब पति वापस लौटा, तो कमरा अंदर से बंद मिला. काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब उसने स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए 112 नंबर पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, जहां महिला और उसकी बेटी मृत मिले. वहीं, डेढ़ साल का छोटा बेटा सुरक्षित बच गया. घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (FSL) और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, परिजनों के अनुसार, मृतका महिला रीना देवी छठ पर्व में मायके जाने की तैयारी कर रही थी और इसी बीच आज इस तरह की घटना सामने आ गई, जिससे आसपास के लोगों में मातम छा गया है.

इनपुट: मणितोष कुमार

यह भी पढ़ें: महादेवपुर घाट से स्नान कर वापस सिंघेश्वर लौट रहे थे और मधेपुरा में हो गया हादसा, 13 लोग घायल, एक की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES