SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन सा रेजीम चेंज चाहते हो राहुल गांधी जी? कल दिल्ली में कुछ खुराफात कर सकते हैं कांग्रेस नेता, गिरिराज सिंह की भविष्यवाणी

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि कल दिल्ली के रैली के दौरान राहुल गांधी अराजकता फैलाने का काम कर सकते हैं.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 31, 2026, 01:38 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 01:49 PM IST
Image Credit: बेगूसराय में गिरिराज सिंह की प्रेस कांफ्रेंस (Video Grab)
Join

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर आशंका जताई कि विपक्ष अराजकता फैला सकता है. गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है और ईवीएम से लेकर बैलेट पेपर तक हर चुनाव में विपक्ष हार रहा है. राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि गांव में एक कहावत है रोने का मन करे तो आंख में गड़ा खुट्टी. उन्होंने विपक्ष के रेजीम चेंज की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता पीएम मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ है. उन्होंने ऐलान किया कि वे बेगूसराय में महात्मा गांधी और जेपी के रास्ते पर शांतिपूर्ण प्रतिकार पदयात्रा निकालेंगे.

आकाशवाणी भवन घेरने जैसा कुछ कर सकते हैं राहुल गांधी

अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ​कल दिल्ली में संभावित टुकड़े-टुकड़े गैंग का 10 लाख की रैली रामलीला मैदान में होने वाली है. राहुल गांधी और उनकी टीम ने ऐसा कहा है. उन्होंने कहा कि कभी संसद के गेट तक और प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंचना, कभी राहुल गांधी का आकाशवाणी भवन को घेरने जैसा काम वो कल भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पूछना चाहता हूं कि आपने एसआईआर का बहाना लिया. एसआईआर में चुनाव आयोग को क्यों नहीं प्रमाण दिया. अगर आपको आंदोलन करना है, तो घर-घर जाकर पूछें कि कितने नाम कटे हैं.

READ ALSO: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की किस्त, सीएम सम्राट चौधरी ने आय बढ़ाने को लेकर बताई योजना

बैलेट में भी हारते हो, गांव में भी हारते हो और ईवीएम से भी

उन्होंने कहा कि केरल में आपके गृह मंत्री कहते हैं कि एसआईआर नहीं होता तो हमारी सरकार नहीं आती. अगर वो गलत हैं तो इस सरकार को निरस्त क्यों नहीं करते, हिमाचल की सरकार को निरस्त क्यों नहीं करते. ईवीएम पर भरोसा नहीं तो तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल में आपकी सरकार कैसे बन गई. बैलेट पर त्रिपुरा में ग्राम सभा चुनाव हुआ. लगभग 4500 ग्राम समिति में केवल 14 सीट आई. अभी 28 सीट का विधान परिषद का चुनाव हुआ, केवल एक सीट पर जीते. गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है. ये बैलेट में भी हारते है, गांव में भी हारते हैं और ईवीएम से भी हारते हैं.

जेपी ने आपातकाल के संदर्भ में रेजीम चेंज की बात कही थी

उन्होंने कहा कि अगर जयप्रकाश नारायण ने रेजीम चेंज कहा था तो उन्होंने आपातकाल के संदर्भ में कहा था. तब लोगों की जुबान बंद कर दी गई थी. अभी आप कौन सा रेजीम चेंज की बात कर रहे हो. ये जो 10 करोड़ गरीबों को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं, उस रेजीम चेंज की बात कर रहे हो या नरेंद्र मोदी ने 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दिया, उस रेजीम चेंज की बात कर रहे हो. लोगों के घरों तक पानी देने का, शौचालय बनवाने का, 5 किलो अनाज देने का या 5 लाख तक का इलाज देने का या ढाई लाख से अधिक नौजवानों का स्टार्टअप शुरू करने का या ईपीएफओ में 34 करोड़ लोगों को रोजगार देने का, कौन सा रेजीम चेंज चाहते हो.

राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के कहने पर सत्ता में नहीं आए हैं नरेंद्र मोदी 

उन्होंने कहा कि जो लोग जयप्रकाश नारायण का नाम रेजीम चेंज में घसीटना चाहते हैं, उनकी सोच क्या है. जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की दूसरी लड़ाई लड़ी थी. नरेंद्र मोदी को जब तक गरीबों का आशीर्वाद मिलता रहेगा, किसी राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के कहने पर वे सत्ता में नहीं आए हैं. वो जनता के आशीर्वाद से आए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं 2 नवंबर को बेगूसराय में प्रतिकार पदयात्रा करूंगा. गांधीजी के रास्ते पर चलो. गांधीजी ने नहीं कहा था कि जबरन घुस जाओ.

बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES