SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फुलवारी शरीफ में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा, दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला, 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

पटना के पुलवारी शरीफ में मूर्ति विसर्जन में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में महिलाओं समेत कुल 12 लोग घायल हुए है. पुलिस मामले की जांच करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 22, 2026, 12:57 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 01:23 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में परिवार के 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों गंभीर रूप से घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

25 लोगों ने एक साथ किया हमला

घायलों में रामकुमार चौधरी और पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, अमन, रिया कुमारी, बहादुर चौधरी, लालमुनी देवी, पंकज चौधरी, अंकित, आरती देवी, अजय चौधरी, दीपक और अनिल भी घायल हुए हैं. घायलों के अनुसार, संजय यादव और उसके परिवार के करीब 25 लोग रामकुमार चौधरी के घर पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को एक-एक कर निशाना बनाया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान चाकू से भी हमला किया गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें: आरा में विजयादशमी की रात बदमाशों ने होमगार्ड के बेटे को मारी गोली, पुलिस ने पुरानी रंजिश में हमले की आशंका जताई

पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया

बताया जा रहा है कि यह घटना इशोपुर पुलिस चौकी के पास हुई. विवाद के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी हमला किए जाने का आरोप है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है. वहीं, घायल परिवार के सदस्यों का इलाज कराया जा रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई  है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही, सामने आए वीडियो और घायलों के बयानों के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: इश्तियाक खान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES