SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य शुरू: वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद, बेली ब्रिज हटाकर बनेगा स्थायी ट्रस ब्रिज

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया है. सिक्किम से पहुंची BRO की टीम बड़े क्रेन की मदद से चार स्पैन पर बनाए गए बेली ब्रिज को हटाने में जुटी है. इसके बाद इसी हिस्से में ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 01, 2026, 09:59 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 10:08 AM IST
Image Credit: विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य शुरू (ZEE MEDIA)
Join

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर अब मरम्मत की शुरुआत हो गई है. इस सेतु पर वाहनों की आवाजाही आज से पूरी तरह बंद होने के बाद चार स्पैन पर बनाए गए बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. बेली ब्रिज को हटाने के लिए सिक्किम से BRO की टीम भागलपुर पहुंची है. इस टीम के कर्मी बड़े क्रेन की मदद से बेली ब्रिज को खोलकर हटाने में जुटे हैं. विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्पैन पर बेली ब्रिज तैयार किया गया था. सात जून 2026 को बेली ब्रिज के जरिए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई थी. अब सेतु पर करीब तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के बीच इन चारों स्पैन से ब्रिज हटाया जा रहा है.

बेली ब्रिज हटने के बाद बनेगा स्थायी ट्रस ब्रिज
चारों स्पैन से बेली ब्रिज हटने के बाद इसी जगह स्थायी संरचना तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. दरअसल, तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिर गया था. इसके बाद सेतु पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी. छोटे गाड़ियों की आवाजाही के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज तैयार किया गया था. लेकिन अब सेतु के स्थायी समाधान के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. बेली ब्रिज हटने के बाद चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा.

ट्रस ब्रिज बनने तक जलमार्ग बना वैकल्पिक रास्ता
यानी बेली ब्रिज हटने के बाद उसी हिस्से में ट्रस ब्रिज तैयार होगा. ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु के टूटे हुए हिस्से को मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा. विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद लोगों के लिए गंगा नदी में जहाज की व्यवस्था की गई है. आज से बड़े जहाजों के जरिए लोगों की यात्रा कराई जा रही है. सेतु पर परिचालन बंद रहने के दौरान गंगा का जलमार्ग लोगों के लिए वैकल्पिक विकल्प होगा.

विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद 
फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है. सेतु के एक तरफ बीआरओ की टीम बेली ब्रिज हटाने में जुटी है, तो दूसरी तरफ चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज के निर्माण की तैयारी है. अगले करीब तीन महीने में मरम्मत और ट्रस ब्रिज निर्माण के बाद सेतु पर दोबारा परिचालन शुरू करने की योजना है.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES