SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से आवागमन बंद, बेली ब्रिज की जगह लगेगा ट्रस ब्रिज, जहाज बनेगा सहारा

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. क्षतिग्रस्त चार स्पैन पर करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 22, 2026, 02:48 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 02:56 PM IST
Image Credit: विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से आवागमन बंद (zee media)
Join

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर ट्रस ब्रिज लगाने के लिए एक अक्टूबर से परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. बीते 3 मई की रात को पुल का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था. इसके बाद छोटे गाड़ियों के आवागमन के लिए बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था. लेकिन अब बेली ब्रिज को हटाकर क्षतिग्रस्त हिस्सों पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा. ट्रस ब्रिज के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. SP सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर ट्रस ब्रिज के लिए गार्डर तैयार किए जा रहे हैं. वहीं एक अक्टूबर से सेतु पर बने बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू होगा.

98 करोड़ की लागत से चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर बनेगा ट्रस ब्रिज
करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लागाया जाएगा. निर्माण एजेंसी की ओर से यह दावा किया गया है कि करीब तीन माह में ट्रस ब्रिज का काम पूरा कर के विक्रमशिला सेतु को फिर से सही कर दिया जाएगा. इसके लिए गार्डर तैयार करने का काम बहुत तेजी से चल रहा है. एक अक्टूबर से पुल पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद होने के बाद निर्माण कार्य में और ज्यादा तेजी आएगी.

पुल बंद होने पर यात्रियों के लिए गंगा में चलेंगे बड़े जहाज
पुल पर गाड़ियों का आवाजाही पूरी तरह बंद करने के बाद भागलपुर से नवगछिया और पूर्णिया-कटिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए गंगा नदी में बड़े-बड़े जहाज के चलाने की योजना बनाई जा रही है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस सेवा को निःशुल्क रखने की बात कही गई है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके और पुल पर आवाजाही बंद होने के बाद यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो.

तीन महीने तक बंद रहेगा आवागमन
इस तरह करीब 3 महीने तक विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. अब लोगों को गंगा नदी पार करने के लिए जहाज का सहारा लेना पडे़गा. प्रशासन और निर्माण एजेंसी की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ट्रस ब्रिज का काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है. ताकि जल्द से जल्द पुल पर फिर से आवागमन शुरू किया जा सके.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES