SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में एसपी शुभांक मिश्रा का बड़ा एक्शन: थानाध्यक्ष समेत तीन SI सस्पेंड, जानें मामला

वैशाली में थानाध्यक्ष समेत तीन SI को सस्पेंड कर दिया गया है. अनुसंधान और केस डायरी लेखन में मिली प्रक्रियात्मक खामियों के बाद ये कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष समेत तीन SI के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 03, 2026, 01:45 PM IST | Updated: Sep 03, 2026, 02:01 PM IST
Image Credit: जी मीडिया
Join

वैशाली में पुलिस महकमे में एसपी शुभांक मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया है. पातेपुर के हरलोचनपुर सुक्की थाना के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. कार्रवाई एक मामले की जांच के दौरान सामने आई प्रक्रियात्मक खामियों और कर्तव्य में लापरवाही के आधार पर की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, हरलोचनपुर थाना कांड संख्या 23/26 के अनुसंधान के दौरान महुआ एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच की थी. जांच के दौरान अनुसंधान और केस डायरी लेखन में अनुसंधानकर्ता की ओर से प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाई गईं.

हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया
जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए हरलोचनपुर थाना के थानाध्यक्ष पुअनि राकेश कुमार यादव, पुअनि इन्द्रजीत कुमार और अनुसंधानकर्ता पुअनि सुमन झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया है. वहीं, एसआई सुबोध कुमार को हरलोचनपुर सुक्की थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि यह वही मामला है, जिसमें हरलोचनपुर थाना पुलिस ने यूट्यूबर कुंदन कुमार को उसके घर से कथित तौर पर कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने बाइक रैली निकालकर इसका विरोध जताया था. विरोध बढ़ने के बाद एसपी ने महुआ एसडीपीओ से पूरे मामले की जांच कराई. इसके बाद जांच प्रतिवेदन के आधार पर अब पुलिसकर्मियों पर निलंबित करने की कार्रवाई की गई है. बता दें कि थानाध्यक्ष समेत तीन SI को निलंबित करने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं, इसे लेकर प्रशासन का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और कार्रवाई की गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES