SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पुलिस का एक्शन, 2 को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

हाजीपुर में नाबालिग से दरिंदगी करने के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है, तीसरे की तलाश जारी है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के दौरान इस्तेमाल किए गए टेम्पो को भी बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 22, 2026, 08:18 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:43 AM IST
Image Credit: हाजीपुर में नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार (जी मीडिया)
Join

वैशाली जिले में नाबालिग के साथ कथित अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किए गए टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है. वहीं, इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पूरा मामला वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र का है.

गाली-गलौज को लेकर मिली थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को एक नाबालिग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर शिकायत मिली थी. आवेदन के आधार पर काजीपुर थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. अनुसंधान के दौरान नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी तेज की.

यह भी पढ़ें: सारण जिले के सोनपुर में युवक का सिर फटने पर बवाल, पुलिस बोली- 'छेड़खानी की शिकायत पर गए थे'

घटना में इस्तेमाल किए गए टेम्पो को किया जब्त

कार्रवाई के दौरान नामजद आरोपी बल्लू कुमार उर्फ बब्लू कुमार को सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय से गिरफ्तार किया गया. वहीं, दूसरे आरोपी सन्नी कुमार को उसके गांव भट्टडी से दबोचा गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टेम्पो भी जब्त कर लिया है. फिलहाल, एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस की जांच जारी है. वहीं, अब देखना होगा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है और जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं.

नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनचार

मामले की जानकारी देते हुए हाजीपुर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को काजीपुर थाना अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें आवेदक ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट किए जाने के मामले दर्ज कराया गया था. प्राप्त आवेदन के आधार पर काजीपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया और  गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था. जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनचार भी किया गया है. गठित टीम ने सलेमपुर काजीपुर के रहने वाले बल्लू कुमार उर्फ बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है.  साथ ही, भटंडी काजीपुर के रहने वाले सनी कुमार को भी गिरफ्तार किया है.

उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. बताया गया है कि दोनों युवक रात के समय काजीपुर इलाके में ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते हैं. 15 अक्टूबर को, उन्होंने डिग्गी ब्रिज के पास से नाबालिग लड़के को उठाया और बाद में काजीपुर इलाके में इस कृत्य को अंजाम दिया. दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES