SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'नीतीश कुमार बनते PM कैंडिडेट तो बदल जाता खेल': उपेंद्र कुशवाहा ने बताया विपक्ष का बड़ा सियासी चूक

उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ने नीतीश कुमार को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया होता, तो चुनाव में विपक्ष का प्रदर्शन कहीं अधिक मजबूत होता.

Edited By Shailendra
Published: Oct 01, 2026, 07:17 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 07:25 PM IST
Image Credit: अगर नीतीश को PM उम्मीदवार बनाता विपक्ष, तो मजबूत होता इंडी अलायंस: उपेंद्र कुशवाहा (Z News)
Join

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. नीतीश कुमार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तरफ से गद्दार कहे जाने पर उनकी खूब आलोचना हो रही है. इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने विपक्ष के नेतृत्व और उसकी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्ष नीतीश कुमार को अपना पीएम कैंडिडेट घोषित कर देता, तो विपक्ष काफी मजबूत हो जाता, क्योंकि ऐसा दिख रहा था कि जनता का समर्थन भी नीतीश जी के साथ जा रहा है.

उपेंद्र कुशवाहा का दावा: हार के बाद जागती है कांग्रेस
दरअसल, 1 अक्टूबर, 2026 दिन गुरुवार को सासाराम में RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर हमला किया. साथ ही नीतीश कुमार के इंडिया अलायंस मामले को लेकर कहा कि जब युद्ध में हार हो जाती है, उसके बाद कांग्रेस को याद आता है कि कौन सा दांव खेला जाए. कांग्रेस का यही रवैया उसे आज भी काफी पीछे ले गया है. आज कांग्रेस के लोग पूरी तरह से मौका चूक गए हैं.

'अगर नीतीश को PM उम्मीदवार बनाता विपक्ष, तो मजबूत होता इंडी अलायंस'
उन्होंने सासाराम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय जब नीतीश जी इंडिया अलायंस के साथ थे, उस समय थोड़ी देर के लिए ऐसा लग रहा था कि अगर इंडिया अलायंस नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना देती, तो विपक्ष काफी मजबूत हो जाता. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. नीतीश जी के इंडी अलायंस में रहने से विपक्ष काफी मजबूत हो जाता, लेकिन इंडी अलायंस ने मौका गंवा दिया. आज कांग्रेस पछता रही है, तो वह पश्चाताप करती रहे.

बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन से बाहर जाने से रोकना चाहिए था. इस पर सोनिया गांधी ने बेहद सख्त शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार गद्दार हैं. भगवान का शुक्रिया कि वह समय रहते छोड़कर चले गए, अगर बाद में जाते तो और बुरा होता.

रिपोर्ट: अमरजीत यादव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES