SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डीजे की धुन पर बेतिया में महासंग्राम, दोनों पक्षों में जमकर पथराव, पुलिस छावनी में बदला पंडापट्टी गांव

बेतिया में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. इस दौरान एक दर्जन लोग घायल हो गए. हालात को संभालने के लिए पंडापट्टी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 18, 2026, 10:01 IST | Updated: Nov 18, 2026, 10:20 IST
Image Credit: डीजे बजाने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

बेतिया में छठ के दिन हुए विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना लौरिया थाना अंतर्गत पंडापट्टी गांव की है. छठ के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, उस समय पुलिस ने मामले को सुलझा लिया था. मगर, (बुधवार) आज दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और उसने हिंसक रूप ले लिया.

पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

पंडापट्टी गांव में जमकर पथराव हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है. पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

छठ घाट पर डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद, आज हो गया पथराव

बता दें कि घाट पर दोनों पक्षों की ओर से डीजे बजाया जा रहा था और दोनों पक्ष एक दूसरे पर छींटाकशी कर रहे थे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था. ये विवाद आज इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया. पथराव का वीडियो वायरल हुआ है.

नरकटियागंज में बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

दूसरी तरफ 17 नवंबर मंगलवार को बेतिया के नरकटियागंज में बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. यह घटना नरकटियागंज के तमकुडिया गांव की है. दोनों तरफ से जमकर चाकूबाजी हुई. 

चार की स्थिति नाजुक

बताया जा रहा है कि इस विवाद में लाठी-डंडों से भी मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जीएमसीएच (GMCH) रेफर कर दिया गया है. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं.

इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के धीरज तिवारी को पेट में चाकू लगा है. दूसरे पक्ष के मुकुल तिवारी, मीना देवी, सलोनी कुमारी समेत अन्य लोग घायल हैं. पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

यह भी पढ़ें: ट्रक, ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर, कटिहार में सड़क हादसे ने छीनी 3 जिंदगियां, घर के चिराग बुझने से पसरा मातम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES