SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नया कपड़ा बदलने साथ गए 2 भाई, एक ही लौटा घर, दूसरे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मोतिहारी के चकिया में नया कपड़ा बदलने साथ गए दो भाइयों में से एक भाई ही घर लौटकर आ सका. दूसरे भाई की दर्दनाक मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 12, 2026, 06:02 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:25 PM IST
Image Credit: मोतिहारी के चकिया में सड़क हादसे में दो भाई घायल, एक की मौत (Z News)
Join

मोतिहारी के चकिया शहर में 12 नवंबर गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो भाई घायल हो गए. एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, दूसरे भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई ने छठ पर्व के लिए बाजार से नया कपड़ा खरीदा था, लेकिन किसी वजह से वापस बदलने दुकान पर चले गए. इस दौरान वह दोनों हादसे का शिकार हो गए.

मामला चकिया थाना क्षेत्र का है, जहां देवपुर निवासी निजामुद्दीन के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अकीब की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अकीब अपने बड़े भाई अली के साथ साइकिल से चकिया बाजार में नए कपड़े खरीदने आया था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और अकीब ट्रैक्टर की चपेट में आ गया.

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल अकीब को निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.

मोतिहारी में शादी वाले घर में मातम

मोतिहारी में जिस घर में एक सप्ताह बाद शहनाई बजने वाली थी. आज वहां मातम पसरा हुआ है. घटना चकिया के मनी छपरा गांव की है, जहां होने वाली दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया.

घटना के बाबत बताया जाता है कि हत्यारा और लड़की का घर आमने सामने है. लड़की की शादी ठीक हो जाने के बाद हत्यारे पड़ोसी ने लड़की के होने वाले ससुराल में फोन कर लड़की की शादी कटवा दिया और जब इसी बात को लेकर लड़की के भाई ने सवाल पूछा, तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दिया गया है. हत्या मामले में चकिया थाना ने संजय साह और रोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

पड़ोसी ने चाकू गोदकर 19 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसियों ने 19 वर्षीय युवक सुबोध कुमार की तलवार से काटकर हत्या कर दी. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

रिपोर्ट: पकंज कुमार

यह भी पढ़ें: 'अगर शादी हुई तो तुम्हारे लड़के को मार देंगे', मोतिहारी में पड़ोसी ने 19 साल के युवक को तलवार से वार कर उतारा मौत के घाट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES