SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा: खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार ने ली कांग्रेस नेता के भतीजे की जान

Jehanabad News: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बीघा गांव में खेत में धान की फसल देखने गए किसान अवधेश प्रसाद मंडल की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 09, 2026, 02:21 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 02:30 PM IST
Image Credit: 11 हजार वोल्ट के तार ने ली कांग्रेस नेता के भतीजे की जान (zee media)
Join

Jehanabad News: जहानाबाद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में धान की फसल देखने गए एक किसान की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बीघा गांव की है. मृतक की पहचान कांग्रेस नेता चंद्रिका प्रसाद यादव के भतीजे अवधेश प्रसाद मंडल के रूप में हुई है. मृतक खेती के साथ-साथ एलआईसी एजेंट का काम भी करते थे.

खेत में टूटकर गिरा था हाईटेंशन तार
परिजनों ने बताया कि अवधेश प्रसाद मंडल शुक्रवार सुबह अपने खेत में धान की फसल दखने गए हुए थे. खेत में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार पहले से टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था. किसान का ध्यान जमीन पर गिरे तार पर नहीं गया और वह उसकी चपेट में आ गए. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. काफी देर बाद जब ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, तो किसी तरह बिजली के तार को अलग किया गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें: एक ई-रिक्शा, 9 छात्र-छात्राएं थे सवार, ड्राइवर ने लगाया था ब्लूटूथ... फिर हुआ बैटरी ब्लास्ट, 3 झुलसी

बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग केवल राजस्व वसूली और जुर्माना लगाने में जुटा रहता है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार जर्जर हालत में हैं. विभाग की इसी लापरवाही के कारण आज एक व्यक्ति की जान चली गई.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES