भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /एक ई-रिक्शा, 9 छात्र-छात्राएं थे सवार, ड्राइवर ने लगाया था ब्लूटूथ... फिर हुआ बैटरी ब्लास्ट, 3 झुलसी

एक ई-रिक्शा, 9 छात्र-छात्राएं थे सवार, ड्राइवर ने लगाया था ब्लूटूथ... फिर हुआ बैटरी ब्लास्ट, 3 झुलसी

Jamui News: बिहार के जमुई में महीसोढ़ी चौक के पास ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई. हादसे में तीन छात्राएं नेहा, रुचि और अंजनी झुलस गईं. नेहा करीब 80 प्रतिशत तक जल गई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के PMCH रेफर किया गया है.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 09, 2026, 01:07 PM IST|Updated: Oct 09, 2026, 01:28 PM IST
joinshare
एक ई-रिक्शा, 9 छात्र-छात्राएं थे सवार, ड्राइवर ने लगाया था ब्लूटूथ... फिर हुआ बैटरी ब्लास्ट, 3 झुलसी
Image Credit: जमुई में चलती ई-रिक्शा में लगी आग, कोचिंग से लौट रहीं 3 छात्राएं झुलसीं

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jamui News: बिहार के जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महीसोढ़ी चौक के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई. हादसे में तीन छात्राएं नेहा, रुचि और अंजनी झुलस गईं. इनमें नेहा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार, नेहा करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के PMCH रेफर किया गया है.

चालक से बार-बार ई-रिक्शा रोकने को कहती रहीं छात्राएं
घायल छात्रा अंजनी कुमारी ने बताया कि तीनों छात्राएं एक साथ निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने गई थीं. वहां से लौटने के दौरान महीसोढ़ी चौक के पास ई-रिक्शा से धुआं निकलने लगा. चालक के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था. छात्राएं लगातार उसे ई-रिक्शा रोकने के लिए कहती रहीं, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका. इसी दौरान आग की लपटें अचानक तेज हो गईं, जिसकी चपेट में आने से तीनों छात्राएं झुलस गईं. हादसे के वक्त ई-रिक्शा पर करीब 9 से 10 छात्र-छात्राएं सवार थे.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में फर्जी एडमिट कार्ड का बड़ा खेल: 150 कार्ड जब्त, छात्राओं से पैसे वसूलने का भी आरोप

आग लगते ही मची अफरा-तफरी
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा धू-धूकर जलने लगा. सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जल चुका था.

एक की हालत बेहद गंभीर
घायल छात्राओं की पहचान नेहा, पिता मनोहर महतो, रुचि, पिता अजीत महतो और अंजनी, पिता मनोहर यादव के रूप में हुई है।. तीनों टाउन थाना क्षेत्र के भगवाना गांव की रहने वाली हैं. वहीं चिकित्सक डॉ. नीरज शाह ने बताया कि नेहा करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है. तीनों छात्राओं को प्रारंभिक उपचार दिया गया, जिसके बाद नेहा को बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया गया. वहीं, बाकी दोनों छात्राओं की स्थिति अभी ठीक बताई गई है.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jamui News