SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कानपुर से भोजपुर आ रही 19,250 गोलियों की पकड़ी गई खेप, 3 तस्कर गिरफ्तार, टाटा हैरियर कार जब्त

उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहार आ रही 19 हजार 250 जिंदा गोलियों को भोजपुर पुलिस ओर एसटीएफ ने पकड़ लिया. साथ ही तीन तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान एक टाटा हैरियर कार को भी जब्त किया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 03, 2026, 05:00 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 05:16 PM IST
Image Credit: भोजपुर में 19 हजार से अधिक जिंदा गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार (Photo-वीडियो ग्रैब)
Join

भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बिहार में एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में जा रहे तीन युवकों को अलग-अलग बोर की 19 हजार 250 जिंदा गोलियों के साथ कुलहड़िया टोल प्लाजा पर धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि गोलियों का यह खेप उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहार के दरभंगा, सीवान, सुपौल समेत कई अन्य जिलों में जाने के लिए चला था.

कोईलवर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया टोल प्लाजा के पास धरे गए

वहीं, बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा हैरियर कार में सवार होकर तीन युवक-लाल्टू कुमार (मुजफ्फरपुर), चंदन तिवारी (सिवान) और सरस कुमार (अहियापुर, मुजफ्फरपुर)- गोलियों का एक बड़ा खेप लेकर भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया टोल प्लाजा पार करने वाले हैं. 

बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस इस बरामदगी को एक बड़ी कामयाबी मान रही

वहीं, पुलिस ने पहले ही जाल बिछा दिया और जैसे ही गोलियों से भरी टाटा हैरियर कार टोल प्लाजा पर आई, तो पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार तीनों युवकों को अलग-अलग बोर की 19,250 गोलियों, एक पिस्तौल और 3 मोबाइलों के साथ धर दबोचा. बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस इस बरामदगी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है.

गोलियों की यह बड़ी खेप अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सहायक होगी

इस पूरे मामले में भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि एसटीएफ की सूचना पर भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है. इसका कनेक्शन भोजपुर जिले से भी जुड़ा हुआ है और कुछ नाम भी सामने आए हैं, जो गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताए हैं. माना यह जा रहा है कि गोलियों की यह बड़ी खेप अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सहायक होगी.

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करने में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस मौके से गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है और इनकी निशानदेही पर कई इलाकों में एसटीएफ की मदद से छापेमारी करने में लगी हुई है. पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से हड़कंप की स्थिति है.

रिपोर्ट: मनीष कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: जंगलराज के दावे के साथ शेयर हो रहा था किडनैप का वीडियो, बिहार पुलिस ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES