SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'NDA में गए RJD विधायकों की हालत खराब', अनंत सिंह के पार्टी में शामिल होने से तेजस्वी ने किया इनकार

तेजस्वी यादव ने विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने राजद छोड़कर एनडीए में गए थे, सबकी हालत खराब है. वहीं, अनंत सिंह की राजद में ज्वाइनिंग को लेकर तेजस्वी ने कहा कि हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 26, 2026, 05:14 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 05:35 PM IST
Image Credit: अनंत सिंह की RJD में एंट्री पर बोले तेजस्वी यादव- हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं (Z News)
Join

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने जदयू से बिहार निकाले गए विधायक अनंत सिंह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोगों को दवाई, कार्रवाई, सुनवाई में विश्वास नहीं है. बाढ़, सुखाड़ या विशेष पैकेज का कोई उपाय डबल इंजन की सरकार ने नहीं किया. दो नंबरी सरकार है, 10 नंबरी मुख्यमंत्री हैं.

'NDA में गए RJD विधायकों की हालत खराब'

वहीं, अनंत सिंह के मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था, तो हमारे तीन विधायक एक नीलम देवी थीं, एक प्रहलाद यादव और दूसरे आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद थे और देखिए, तीनों लोगों का क्या हाल है. इन तीनों लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी. हमने तीनों लोगों को चेताया था.

हमारी भविष्यवाणी सच साबित हो रही: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने उस समय ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ. जनता दल यूनाइटेड में आपस में ही लड़ाई हो रही है. हमने जितनी बातें पहले कहीं थी, वे सारी बातें सच हो रही हैं.

'विपक्ष मजबूत था, तो इन लोगों ने नीतीश को चुनाव में चेहरा बनाया'

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तब भी बोला था कि नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में हैं. इन लोगों को केवल उनके नाम पर वोट लेना था, इसलिए नीतीश कुमार को चेहरा बनाया, क्योंकि विपक्ष उस वक्त मजबूत था. उन्होंने कहा कि मैंने ये भी कहा था कि ये लोग नीतीश कुमार को सीएम ज्यादा दिन नहीं रहने देंगे और हटा देंगे, देखिए क्या हुआ? 100 दिन में ही सीएम पद से हटा दिया.

अनंत सिंह की RJD में एंट्री पर बोले तेजस्वी यादव- हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के चेहरे पर बिहार में 10 सीटें भी नहीं मिलने वाली हैं. कुछ नेता बीजेपी से निकले हुए हैं, जिन्होंने जदयू को बेच दिया अपने स्वार्थ के लिए. आनंद सिंह के साथ जो होना है, हो रहा है, हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है.

बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया है. साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर कर दिया है. इतना ही नहीं नीलम देवी को बिहार सरकार ने बंगला खाली करने का नोटिस भी भेज दिया है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

यह भी पढ़ें: JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES