)
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने जदयू से बिहार निकाले गए विधायक अनंत सिंह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोगों को दवाई, कार्रवाई, सुनवाई में विश्वास नहीं है. बाढ़, सुखाड़ या विशेष पैकेज का कोई उपाय डबल इंजन की सरकार ने नहीं किया. दो नंबरी सरकार है, 10 नंबरी मुख्यमंत्री हैं.
वहीं, अनंत सिंह के मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था, तो हमारे तीन विधायक एक नीलम देवी थीं, एक प्रहलाद यादव और दूसरे आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद थे और देखिए, तीनों लोगों का क्या हाल है. इन तीनों लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी. हमने तीनों लोगों को चेताया था.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने उस समय ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ. जनता दल यूनाइटेड में आपस में ही लड़ाई हो रही है. हमने जितनी बातें पहले कहीं थी, वे सारी बातें सच हो रही हैं.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तब भी बोला था कि नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में हैं. इन लोगों को केवल उनके नाम पर वोट लेना था, इसलिए नीतीश कुमार को चेहरा बनाया, क्योंकि विपक्ष उस वक्त मजबूत था. उन्होंने कहा कि मैंने ये भी कहा था कि ये लोग नीतीश कुमार को सीएम ज्यादा दिन नहीं रहने देंगे और हटा देंगे, देखिए क्या हुआ? 100 दिन में ही सीएम पद से हटा दिया.
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के चेहरे पर बिहार में 10 सीटें भी नहीं मिलने वाली हैं. कुछ नेता बीजेपी से निकले हुए हैं, जिन्होंने जदयू को बेच दिया अपने स्वार्थ के लिए. आनंद सिंह के साथ जो होना है, हो रहा है, हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है.
बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया है. साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर कर दिया है. इतना ही नहीं नीलम देवी को बिहार सरकार ने बंगला खाली करने का नोटिस भी भेज दिया है.
रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा