SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई केस की पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिफरे तेजस्वी: पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ाने पर CM सम्राट चौधरी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

जमुई छेड़खानी और वीडियो वायरल की पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सीएम सम्राट चौधरी पर राजद नेता तेजस्वी यादव बिफर गए. तेजस्वी ने कहा कि अगर पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ाने पर CM सम्राट चौधरी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे.

Edited By Shailendra
Published: Sep 25, 2026, 06:28 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 07:25 PM IST
Image Credit: 'CM हों या PM, कानून से ऊपर कोई नहीं', POCSO मामले में तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को घेरा (File-Photo)
Join

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पॉक्सो एक्ट के मामले को लेकर बिहार सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सब समान हैं, चाहे वह गरीब हो, अमीर हो, कोई अधिकारी हो, मुख्यमंत्री हो या फिर प्रधानमंत्री हो.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीएम सम्राट चौधरी ने पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ाई हैं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने उस पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी है, जो कि इस कानून का सीधा उल्लंघन है. कानून के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करना अपराध है.

पुलिस के दोहरे रवैये पर सवाल
उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने जमुई और अन्य जगहों पर इसी एक्ट के तहत 80-90 लोगों पर मामले दर्ज किए हैं, लेकिन सत्ताधारी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. राजद नेता तेजस्वी यादव सवाल उठाया कि क्या पुलिस दबाव में है और पक्षपात कर रही है? अगर आम लोगों पर केस हो सकता है, तो इन्हें क्यों छोड़ा जा रहा है?

कोर्ट जाने की चेतावनी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर पुलिस मुख्यमंत्री और संबंधित नेताओं पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करती है और उन्हें अभियुक्त नहीं बनाती है, तो वे बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और इस दोहरी नीति का विरोध करेंगे. वे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता की पहचान उजागर करने पर जो कार्रवाई आम लोगों पर होती है, वही कार्रवाई सत्ता में बैठे नेताओं पर भी होनी चाहिए.

बता दें कि जमुई छेड़छाड़ मामले के पीड़ित परिवार और लड़की से सीएम सम्राट चौधरी ने 24 सितंबर, 2026 दिन गुरुवार को मुलाकात की थी. सीएम आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. इस दौरान उनकी परेशानियों को समझा था. इस मुलाकात की फोटो टेक्स्ट के साथ सीएम सम्राट चौधरी के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था. हालांकि, अब वह तस्वीर और मैसेज सीएम के एक्स हैंडल से हटा दिया गया है. इसी मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव सीएम पर हमलावर हैं.

रिपोर्ट: रुपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES