SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी में ASI की फायरिंग में मारे गए अशोक यादव के घर पहुंचे तेजस्वी, परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया

राजद नेता तेजस्वी यादव मधुबनी के बलिराजगढ़ गुरुवार को पहुंचे, जहां उन्होंने ASI की गोलीबारी में मारे गए अशोक यादव के परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत अशोक यादव के फोटो पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की.

Edited By Shailendra
Published: Nov 05, 2026, 09:00 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:04 PM IST
Image Credit: मधुबनी में ASI की गोलीबारी में मृतक अशोक यादव के घर पहुंचे तेजस्वी (Z News)
Join

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. पीड़ित परिवार के घर के पास राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

'यह दो नंबरी सरकार है और सीएम दस नंबरी'

मधुबनी दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने सूबे की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर भड़ास निकालते हुए कहा कि वे चोर दरवाजे से सरकार बनाए हुए हैं, यह दो नंबरी सरकार है और सीएम दस नंबरी हैं.

आरोपी एएसआई की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग

इस दौरान पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने भी आरोपी एएसआई की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास किया और एक युवक की हत्या कर दी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मामला जनांदोलन का रूप ले लेगा.

बिहार में अपराधियों का बोलबाला- तेजस्वी यादव

बता दें कि इससे पहले मधुबनी जिले के बाबूबरही में हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाने के क्रम में दरभंगा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है. हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस से भी लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें गांव, गली और चौराहों पर लिखवा देना चाहिए कि बिहार पुलिस अपराधी प्रवृत्ति की हो चुकी है.

उन्होंने मुख्यमंत्री पर खुद सात आपराधिक मामलों का सामना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था से लोग परेशान हैं. पहले लोग अपराधियों से अपनी जिंदगी बचाते थे, लेकिन अब पुलिस से भी अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों से अपनी जान-माल की सुरक्षा स्वयं करने की अपील करनी चाहिए, क्योंकि बिहार पुलिस भी अब जुल्मी हो चुकी है.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण

यह भी पढ़ें: 'क्राइम और अपराध का फर्क नहीं जानते सीएम', बाबूबरही घटना पर सम्राट सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES