SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं', सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर तेजस्वी का हमला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो वह बिहार की कानून व्यवस्था के बारे में बोल रहे होते हैं. इस बीच वह कहते हैं कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं. अब इस पर सूबे की सियासत में पारा हाई हो गया है. विपक्ष हमलावर है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 03, 2026, 06:01 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:13 PM IST
Image Credit: सम्राट चौधरी, सीएम, बिहार (Photo-वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं आज अगर नितिन गडकरी साहब के नेतृत्व में इतना बड़ा समझौता हो रहा है, तो मैं तो धन्यवाद देता हूं कि हमारे यहां नदियों को यदि हमने व्यवस्थित कर लिया, तो डर 100 फीसदी खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई अपराध नहीं है. अपराध का कंसेप्ट ही खत्म हो चुका है. क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं है. कोई अपराधी नहीं है.

तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

वहीं, अब सीएम सम्राट चौधरी के इस बयान पर विपक्ष हमलावर हो गया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा. तेजस्वी ने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर लिखा कि बिहार में 'Crime' हो सकता है 'अपराध' नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है.

तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मंच पर बैठे आईएस/आईपीएस इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे है या अपमानित? क्या नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई

बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. राजद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान पर तीखा हमला बोला है. राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री को शायद यह बुनियादी फर्क भी नहीं पता कि 'अपराध' और 'क्राइम' में कोई अंतर नहीं होता, दोनों एक ही बात के दो नाम हैं.

एजाज अहमद ने सीधा आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, क्योंकि उन्हें सत्ता का खुला संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. राजद प्रवक्ता ने कहा कि कई मामलों में तो पुलिसकर्मी ही आम नागरिकों की जान लेने पर उतारू हैं, जो कि सीधे तौर पर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है.

राजद प्रवक्ता ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और इसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे बयानबाजी छोड़कर राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: 'कुछ लोग कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहे...', जदयू में खींचतान पर बोले संजय झा, पूरी पार्टी एकजुट, एक साथ सभी नेता

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES