SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रियलिटी शो में राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव को देखना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं पॉलिटिकल...'

जन शक्ति जनता दल के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप ने कहा कि वह राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव को रियलिटी शो के मंच पर देखना चाहते हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 12, 2026, 07:22 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 07:33 PM IST
Image Credit: राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव (File-Photo)
Join

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में तेज प्रताप यादव का सफर अचानक खत्म हो गया. जन शक्ति जनता दल के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप को कानूनी मुश्किलों और कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से शो छोड़ना पड़ा. शो से उनकी विदाई भावुक रही. शो से बाहर आने के बाद तेज प्रताप ने बताया कि उन्होंने 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लेने का फैसला लोगों के सामने अपना अलग पक्ष रखने और उन तक पॉजिटिव बातें पहुंचाने के लिए किया था. इसके अलावा, उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शो में भेजने की इच्छा जताई.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने खुद को दिखाने और यह पक्का करने के लिए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लिया कि लोगों तक पॉजिटिव चीजें पहुंचें. पॉलिटिक्स एक अलग मामला है. हम जाति आधारित पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होते. जो लोग ऐसा करना चाहते हैं, वे करते रहें. हम सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं.

उन्होंने कहा कि शो अच्छा चल रहा था और मैंने वहां अपना समय बहुत एन्जॉय किया. शो ने मुझे एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया. मैं कई अच्छे लोगों और सेलिब्रिटीज से मिला. यह दोस्त बनाने का एक नया मौका था और मैंने बहुत अच्छा समय बिताया. शो छोड़ने की वजह बताते हुए तेज प्रताप ने कहा कि कुछ कानूनी दिक्कतों और कोर्ट में चल रहे मामलों के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ा. कई लोग ऐसे शो का हिस्सा बने रहना चाहेंगे, लेकिन मेरे लिए मौजूदा हालात में शो से बाहर होना जरूरी था. शो में बिताए समय से मैं बेहद खुश हूं. मुझे यहां कोई परेशानी नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि मैं पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आता हूं और बिहार में अपनी पार्टी मैंने खुद शुरू की थी. पार्टी को आगे बढ़ाने और राज्य में अपना संगठन तैयार करने के लिए मैंने अपने स्तर पर काम किया है. तेज प्रताप से पूछा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह किन नेताओं को रियलिटी शो में देखना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शो में देखना चाहूंगा. इन नेताओं समेत दूसरे लोगों को भी साथ लाने के बारे में सोचा जा सकता है. इसके बाद सभी मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है.

इस बीच शो में तीन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री ने मुकाबले को नया मोड़ दिया है. ऋषभ जायसवाल पेंटहाउस में शामिल हुए, जबकि जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक ने बेसमेंट में अपनी जगह बनाई. नए कंटेस्टेंट्स के आने से शो में नए समीकरण बनने की उम्मीद है. 'राइज एंड फॉल 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES