SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आखिर एक दर्जन नकाबपोश अपराधी ठेकेदार के घर तक कैसे पहुंचे? सुपौल में 65 लाख की डकैती पर सबकी नजरें टिकी हैं, इस वारदात को जाने 5 points में

Supaul News: सुपौल में ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह के घर हुई भीषण डकैती ने बिहार में सनसनी फैला दी है. करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर 60 से 65 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 13, 2026, 07:02 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 07:07 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Supaul News: सुपौल में ठेकेदार के घर हुई भीषण डकैती से पूरे बिहार में सनसनी फैल गई है। नकाबपोश बदमाशों ने जिस तरह घर में घुसकर तांडव मचाया और आसानी से फरार हो गए, उसे लेकर सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर डकैत ठेकेदार के घर तक कैसे पहुंचे? डकैती के दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और फिर वारदात को अंजाम दिया। इस आर्टिकल में डकैती से जुड़ी बातें को जानिए, इन 5 पॉइंट्स में.

ठेकेदार के घर भीषण डकैती: बिहार के सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र के करजाइन बाजार में ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह के घर देर रात भीषण डकैती हुई. इस डैकैती में करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक:  सबसे पहले अपराधियों ने ठेकेदार के घर की चारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश किया. इसके बाद हथियार का भय दिखाकर परिवार वाले को बंधक बना लिया और करीब एक घंटे तक लूटपाट की. उस घटना के समय परिवार में घर के मालिक, उनकी पत्नी और उनकी बुढ़ी मां थी.

60 से 65 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूटे: इस पूरे डकैती के दौरान अपराधियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिए. बताया जा रहा है कि लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 60 से 65 लाख रुपये बताई जा रही है.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वीरपुर एसडीपीओ पवन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया. इस डकैती के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी: एसडीपीओ पवन कुमार के मुताबिक ने बताया कि घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है. साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है, पुलिस ने घटनास्थल के संबंधित कमरे को सील कर दिया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है.

रिपोर्ट: सुभाष झा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES