SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'एक रात के लिए थाने आना होगा...', महिला को नाइट में बुलाने का दारोगा का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

मोतिहारी के सुगौली थाना का दारोगा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में वह एक महिला से बातचीत कर रहा है और रात में थाने आने की बात कह रहा है. साथ में 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है. ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 17, 2026, 11:15 IST | Updated: Nov 17, 2026, 11:28 IST
Image Credit: रिश्वत और महिला को रात में बुलाने का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप (Photo-AI)
Join

पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी से पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. जिले के सुगौली थाने में तैनात एक दारोगा और पीड़ित महिला के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल ऑडियो में सबसे गंभीर आरोप यह है कि दारोगा ने पीड़ित महिला को एक रात के लिए बुलाया है. साथ ही रिश्वत के तौर पर 4 हजार रुपये लेने के बाद बाकी रकम के लिए दबाव बनाने की बात भी सामने आई है. ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुगौली थाना के दारोगा शैलेश कुमार को निलंबित कर दिया है.

क्या है वायरल ऑडियो में?

वायरल हो रहे इस ऑडियो में सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की एक पीड़ित महिला अपनी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए दारोगा से मदद की गुहार लगाती सुनाई दे रही है. आरोप है कि दो पड़ोसियों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में एक पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देते हुए दारोगा ने महिला से पैसों की मांग की.

बातचीत के दौरान महिला यह कहती हुई सुनी जा रही है कि उसने पहले 1 हजार रुपये और फिर दूसरी बार में 3 हजार रुपये यानी कुल 4 हजार रुपये दे दिए हैं, लेकिन 4 हजार लेने के बाद भी लालच नहीं रुका. ऑडियो में दारोगा यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि इतने कम पैसों से काम नहीं चलेगा और पहले 20 हजार रुपये की रकम पूरी करनी होगी, तभी आगे की कार्रवाई होगी.

सबसे बड़ा आरोप - 'रात में थाने आना है'

इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान दारोगा की ओर से पीड़ित महिला को रात के समय थाने बुलाने की बात भी कही जा रही है. इसी एक लाइन ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.  नोट: इस वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

एफआईआर के डर के बीच सौदेबाजी

पूरे ऑडियो में महिला का मुख्य जोर इस बात पर है कि किसी भी हाल में एफआईआर दर्ज न की जाए, क्योंकि वह जेल जाने से काफी डरी हुई है. इसके जवाब में पुरुष पक्ष कहता है कि आवेदन बचाव के लिए है, लेकिन ऊपर से आदेश आया तो एफआईआर दर्ज करना पड़ेगा. महिला बार-बार भरोसा दिलाती है कि जो भी तय होगा, कहीं से भी व्यवस्था करके देगी.

जमीन, अमीन और अतिक्रमण पर भी बात

ऑडियो में जमीन के कागजात, सरकारी अमीन की रिपोर्ट, 4 कट्ठा जमीन दबाने और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी लंबी चर्चा है. महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष बुलाता है, तो पुलिस तुरंत जाती है, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं होती.

जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने डीएम से की जांच की मांग

मामले के सामने आने के बाद जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने डीएम को लिखित आवेदन सौंपा है. उन्होंने कहा कि अगर ऑडियो सही है, तो यह खाकी को शर्मसार करने वाली घटना है. एक पीड़ित महिला से पैसा मांगना और रात में थाने बुलाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने ऑडियो की निष्पक्ष जांच और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस की चुप्पी, जनता में आक्रोश

फिलहाल, पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. जनता मांग कर रही है कि ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाए और अगर दारोगा दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें तुरंत जेल भेजा जाए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES