SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुपौल के मदरसा में समोसा-मिठाई खाने से 4 छात्राएं बीमार, 1 की मौत, 3 की हालत नाजुक

सुपौल के एक निजी मदरसा में समोसा और मिठाई खाने के बाद 4 छात्राएं बीमार हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं, तीन छात्राओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 08, 2026, 05:24 PM IST | Updated: Sep 08, 2026, 05:38 PM IST
Image Credit: सुपौल के मदरसा में समोसा-मिठाई खाने से छात्रा की मौत (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

सुपौल जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी मदरसा में समोसा और मिठाई खाने से 4 छात्रा बीमार हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के क्रम में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि तीन छात्राओं के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिल रही है. इस घटना के बाद मदरसा में अफरा-तफरी का आलम हो गया. वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह मामला सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड 19 स्थित जामियअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट की तरफ से संचालित एक निजी मदरसा का है. मदरसा के संचालक खलील रहमान ने बताया कि सोमवार की शाम को मदरसा में अध्ययरत एक छात्रा अल्फिशा से मिलने उसकी मां आई थी, बच्ची की मां ने उसे मिठाई और समोसा दिया जिसके बाद उसकी मां वापस चली गईं.

बताया गया कि समोसा और मिठाई खाने के बाद तीन चार छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद सभी छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 10 वर्षीय अल्फिशा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीन अन्य छात्राओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां तीनों छात्राओं की हालत बेहतर बताई जा रही है.

मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नेमुआ निवासी कमरे आलम की 10 वर्षीय पुत्री अल्फिसा के रूप में हुई है. जानकारी मिली है कि छात्राएं मदरसा के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंच गई है और साक्ष्य संकलन किया.

इधर, जानकारी मिलते ही एसपी सरथ आर एस, एसडीएम मनोहर साहू, SDPO दिलीप कुमार, शिक्षा विभाग के DPO आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मदरसा पहुंचे. एसपी सरथ आर एस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग के DPO आलोक कुमार ने बताया कि मदरसा के कागजात की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कागजात जांच में सामने आया है कि मदरसा को शिक्षा विभाग और जिला प्रसाशन की ओर से किसी तरह की स्वीकृत नहीं मिली है.

जानकारी मिली है कि यह मदरसा करीब दो वर्षों से संचालित हो रहा है, जिसमें करीब 60-65 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं. मदरसा में हॉस्टल की सुविधा है. फिलहाल, इस घटना के बाद मदरसा में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक काफी चिंतित है. छात्रा की मौत किस वजह से हुई इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: सुभाष चंद्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES