SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाकिस्तानी एजेंटों को ट्रांसफर किए जा रहे थे OTP, ऐसे हुआ मोतिहारी में बड़ा जासूसी नेटवर्क का खुलासा

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बड़ा जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, रक्सौल थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी एजेंटों के इशारे पर साइबर ठगी का खेल चल रहा था. फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 27, 2026, 11:18 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:22 PM IST
Image Credit: मोतिहारी में बड़ा जासूसी नेटवर्क बेनकाब, दो गिरफ्तार (Z News)
Join

मोतिहारी के रक्सौल से देश की सुरक्षा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रक्सौल थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी एजेंटों के इशारे पर चल रहे एक बड़े साइबर-जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. आंध्र प्रदेश की एटीएस (ATS) और पूर्वी चंपारण पुलिस की ओर की गई संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

ऐसे हुआ काले कारोबार का खुलासा

इस पूरे खेल की शुरुआत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से हुई. विजयवाड़ा पुलिस द्वारा कांड संख्या-01/2026 के अनुसंधान के दौरान रक्सौल थाना को एक बेहद गोपनीय और गंभीर सूचना दी गई थी. जांच में यह बात सामने आई कि रक्सौल बाजार के कुछ संदिग्ध लोग भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट बना रहे थे और इसके लिए जरूरी ओटीपी (OTP) सीधे पाकिस्तानी एजेंटों को ट्रांसफर किए जा रहे थे. इस देश-विरोधी कृत्य के बदले उन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा भारी-भरकम रकम (मोटी रकम) दी जा रही थी. इन फर्जी नंबरों से बने व्हाट्सएप खातों का उपयोग भारत के खिलाफ जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था.

संयुक्त छापेमारी और गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. विजयवाड़ा पुलिस और स्थानीय रक्सौल पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो व्यक्तियों को दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

आदित्य पांडेय पिता- बलिराम पांडेय, निवासी- नागा रोड, थाना- रक्सौल, जिला- पूर्वी चंपारण का निवासी है. वहीं, राजा कुमार पिता- सुरेश साह, निवासी- हरलाखी, जिला- मधुबनी; हाल-मुकाम- नोनियाडीह, थाना- रक्सौल, जिला- पूर्वी चंपारण का रहने वाला है.

बरामदगी और डिजिटल सबूत

आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. साथ ही मोबाइल फोन की फोरेंसिक व तकनीकी जांच में पाया गया कि पीआईओ (PIO) पाकिस्तानी एजेंट को ओटीपी से जुड़े तमाम डेटा भेजे गए थे. इसके एवज में दोनों आरोपियों को पैसों का भुगतान किए जाने के पुख्ता डिजिटल सबूत भी हाथ लगे हैं.

फिलहाल, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से एजेंसियां कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं और विजयवाड़ा एटीएस (ATS) ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को अपने साथ विजयवाड़ा लेकर चली गई है.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

यह भी पढ़ें: नेपाल के रास्ते मोतिहारी आ रही थी 5 लाख की जाली करेंसी, तस्कर गिरफ्तार, अब NIA करेगी जांच

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES