SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ये तो सपेरे का भी बाप निकला...' अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंडाल में सांप दिखा, लड़के ने यूं फेंका

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंडाल में सांप दिखा. बस फिर क्या था, एक लड़के ने हिम्मत दिखाई और सांप को पकड़ लिया. फिस उसे बाहर फेंक दिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 26, 2026, 06:28 IST | Updated: Nov 26, 2026, 07:22 IST
Image Credit: अनंत सिंह की बेटी की शादी में निकला सांप (वीडियो ग्रैब)
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. इस शादी में लाखों लोगों के लिए खाने-पीने के इंतजाम किए गए थे और करीब 50 लाख गुलाब जामुन बनवाए गए थे. शिवांगी से विवाह करने के लिए ऋषिकेश डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शादी में आम लोगों से लेकर VIP गेस्ट तक के लिए इंतजाम किए गए थे. इन सभी के बीच नदवां गांव में सजे पंडाल कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ?

सांप को उठाया, गोल-गोल घुमाया और...

बता दें कि 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी थी. इस दौरान नदवां गांव में शाम के करीब पंडाल में अचानक एक सांप निकल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. 

इस बीच एक लड़का सांप को भगाने के लिए आगे आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का किस तरह से सांप को उठाने की कोशिश कर रहा है. आखिरकार वो सांप को पकड़ने में सफल होता है और उसे गोल-गोल घुमाकर फेंक देता है. इस दौरान ये नजारा देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं.

 

यूजर्स ने दिया अपना रिएक्शन

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हुआ. साथ ही, एक्स यूजर्स ने वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दिया है. किसी ने नाराजगी जताई है, तो किसी ने मस्ती की है. 

एक एक्स यूजर ने कमेंट कर लिखा-  उसने पहले भी सांपों को संभाला है, लेकिन ऐसा करना बहुत खतरनाक है. यह न तो सांप के लिए सुरक्षित है और न ही लोगों के लिए. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'बिहार में आपका स्वागत है'. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'सांप को बिना दावत के भगा दिया रे, कुछ खिला पीला के भेज देते.'

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह के गांव में घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब, पेड़, टावर और बिजली के पोल पर चढ़े लोग, एक बुजुर्ग की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES