SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2 मोबाइल, 2 आधार कार्ड और एक रेल टिकट, 55 लाख रुपए की हेरोइन, वैशाली में तस्कर गिरफ्तार

वैशाली में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है. हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस ने एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है. पूरी कार्रवाई SSP शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सदर SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में की गई है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 04, 2026, 10:32 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 10:38 PM IST
Image Credit: वैशाली में 55 लाख रुपए की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार (Z News)
Join

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने 276.83 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी असम से ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ लाकर वैशाली और आसपास के जिलों में इसकी आपूर्ति करता था. मामले में एक बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को एसटीएफ हाजीपुर से नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि असम से ट्रेन के जरिए हेरोइन की बड़ी खेप लेकर एक तस्कर हाजीपुर आने वाला है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

3,170 रुपये नकद, दो मोबाइल, दो आधार कार्ड और एक रेल टिकट भी मिला

पुलिस ने हाजीपुर जंक्शन के गेट नंबर दो के पास छापेमारी कर अमरेश कुमार को गिरफ्तार किया. वह देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज सोनर टोली का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से 276.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. इसके अलावा 3,170 रुपये नकद, दो मोबाइल, दो आधार कार्ड और एक रेल टिकट भी मिला.

असम से ट्रेन के जरिए लाता था खेप

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पिछले छह महीने में चार से पांच बार असम जाने और वहां से हेरोइन लाने की बात स्वीकार की है. वह मुख्य रूप से सिलचर और गुवाहाटी से रेल मार्ग के जरिए खेप लाता था. पुलिस के अनुसार, आरोपी राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा करता था, ताकि किसी को शक न हो. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के वित्तीय लेनदेन में उसके कुछ परिजनों की संलिप्तता की आशंका है. वहीं, देसरी थाना क्षेत्र के एक कथित बड़े माफिया का नाम भी सामने आया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है.

बरामद दो आधार कार्डों में से एक फर्जी

पुलिस के अनुसार, बरामद दो आधार कार्डों में से एक फर्जी है. आरोपी इसका इस्तेमाल असम के होटलों में ठहरने के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए करता था. पूछताछ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति का नाम भी सामने आया है. पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क वैशाली के अलावा आसपास के जिलों में भी फैला हुआ है. वित्तीय लेनदेन की जांच के जरिए अन्य संदिग्धों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा का एक्शन, लापरवाही और संदिग्ध आचरण पर महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सस्पेंड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES