SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटरः दिनेश यादव हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा भी धराया

सीतामढ़ी के चर्चित दिनेश यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा का हाफ एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. सुनील कुशवाहा के साथ दो अन्य बदमाश मणि कुमार और इंदल कुमार भी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं.

Reported By Zee Bihar Network Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 07, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 10:07 AM IST
Image Credit: सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर (Zee Media)
Join

सीतामढ़ी में मंगलवार (6 अक्टूबर) की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन अपराधियों के पैर में गोली लगने की जानकारी मिल रही है. घटना रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर गुदरी बाजार के पास हुई. घायल बदमाशों में दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा भी शामिल है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा अपने साथियों के साथ भवदेपुर गुदरी बाजार इलाके में छिपा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी शुरू की.

पुलिस को देखकर सुनील कुशवाहा और उसके साथी भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है. सुनील कुशवाहा के अलावा अन्य दोनों बदमाशों की पहचान मणि कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस की गोली से घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

दिनेश यादव हत्याकांड में थी तलाश

पुलिस ने तीनों के पास से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. वे जिस बाइक से भाग रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है. बता दें कि बीती 25 जुलाई को सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना में दिनेश यादव को कुल 7 गोलियां लगी थीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. वह चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव के भाई था. सुनील कुशवाहा पर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस उसे घटना के बाद से तलाश कर रही थी.

पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए बदमाश

मंगलवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुनील कुशवाहा को अपने कुछ साथियों के साथ रीगा थाना क्षेत्र में देखा गया है. इसी सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और सुनील कुशवाहा तक पहुंच गई. बदमाश ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हुए हैं. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

रिपोर्ट- त्रिपुरारी शरण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES