SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पहले मेरी दाढ़ी बनाओ!'... और फिर सैलून में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, शेविंग क्रीम की जगह चेहरे पर था लगा खून

शेखपुरा में दाढ़ी बनवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मामूली विवाद में हिंसक झड़प, पथराव और गोलीबारी होने लगी. इस घटना में दो घायल हो गए.

Edited By Shailendra
Published: Oct 11, 2026, 05:07 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 05:52 PM IST
Image Credit: सैलून में बाल-दाढ़ी बनाने के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 घायल (Photo-AI)
Join

जब आप सैलून में जाते होंगे तो हजाम कहता होगा कि आपका 1...2...3...4...5 या कोई और नंबर है और फिर कहता होगा कि इतने लोगों के बाद आपकी दाढ़ी या बाल, जो भी कटवाना है, वह होगा काम होगा. खैर, ये तो हजामत घर में हजाम का काम है. मगर, कुछ लोगों में धैर्य कम होता है और नंबर को लेकर विवाद हो जाता है और लोग इसे अपने अहम पर ले लेते हैं और मामूली विवाद को बढ़ा बना देते हैं. कुछ ऐसा ही विवाद बिहार के शेखपुरा में हुआ है. यहां पर नंबर को लेकर खूनी तांडव हो गया. चलिए इस आर्टिकल में पूरा मामला जानते हैं.

सैलून में मामूली कहासुनी बनी खूनी जंग
दरअसल, शेखपुरा में मामूली विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. सैलून में दाढ़ी बनवाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते कई राउंड गोलीबारी हुई. हुई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया है.

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र की घटना
यह घटना शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनामा गांव में घटित हुई, जहां सैलून में बाल-दाढ़ी बनवाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई. गोलीबारी में घायलों की पहचान 75 वर्षीय वीरेंद्र सिंह और 25 वर्षीय पिंकू कुमार के रूप में हुई है.

एक तरफ से चलीं गोलियां तो दूसरी तरफ से रोड़ेबाजी
बताया जाता है कि गांव के सैलून में बाल बनवाने को लेकर रवि सिंह के भतीजे और मंटू सिंह के पुत्र कारू कुमार के बीच विवाद हो गया. कारू पहले दाढ़ी बनवा रहा था, इसी बात पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई, तो दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा होकर पत्थर चलाने लगे.

दो लोगों को लगी गोली
इसी दौरान बीच-बचाव या झड़प के दौरान 75 वर्षीय ग्रामीण वीरेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि 25 वर्षीय युवक पिंकू कुमार भी गोली लगने से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: रोहित कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES