SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खतरे में नौनिहाल: जमुई में ट्रैक्टर से टकराया स्कूली वाहन, छह बच्चे सहित ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

गनीमत थी कि हादसे में स्कूली बच्चों की जान सही सलामत रही, नहीं तो जमुई में कोहराम मच जाता. हालांकि कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. भगवान करें, इन नौनिहालों को कोई बड़ा खतरा न हो.

Edited By Sunil Mishra
Published: Sep 09, 2026, 06:00 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 06:06 PM IST
Image Credit: जमुई में हुए हादसे में बाल-बाल बचे बच्चे (Video Grab)
Join

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूली बच्चों से भरे टेंपो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा न्यू पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिसमें करीब 6 स्कूली बच्चों समेत टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी बच्चे स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि टेंपो ड्राइवर कैलाश साव स्कूली बच्चों को लेकर लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान न्यू पेट्रोल पंप के पास टेंपो और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों और ड्राइवर को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चालक कैलाश साव की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें निजी क्लीनिक लेकर चले गए.

घायलों में आयुष राज और अंश राज निवासी गौरा, थाना लक्ष्मीपुर, अनिशा कुमार पिता दशरथ भगत निवासी गौरा, रितिका कुमार, पिता राजेश कुमार साव और सत्यम कुमार पिता राम कुमार शर्मा शामिल हैं. सभी बच्चे होली मिशन स्कूल में पढ़ते हैं. वहीं, एक अन्य छात्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए.

लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो में करीब 10 बच्चे सवार थे और हादसे में सभी को किसी न किसी रूप में चोट लगी है. एक छात्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES