SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समस्तीपुर में करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत, 4 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में नए घर में वायरिंग करने के दौरान 35 वर्षीय बिजली मिस्त्री संजय दास की करंट लगने से मौत हो गई. उसे बचाने की कोशिश में उसका चचेरा भाई पंकज कुमार भी करंट की चपेट में आ गया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 01, 2026, 03:27 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 03:37 PM IST
Image Credit: मस्तीपुर में करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत (zee media)
Join

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में रविवार को एक नए घर में वायरिंग करने के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई. इस हादसे में उसका चचेरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी बदलू दास के पुत्र संजय दास (35) के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में उसके चचेरे भाई पंकज कुमार को भी करंट का झटका लगा.

बचाने की कोशिश में चचेरा भाई भी करंट की चपेट में आया

परिजनों ने बताया कि संजय और पंकज रविवार सुबह सरौली गांव में एक व्यक्ति के नए घर में वायरिंग का काम करने गए थे. काम के दौरान अचानक संजय को करंट लग गया. उसे बचाने की कोशिश में पंकज भी करंट की चपेट में आ गया. हालांकि, संजय को तेज झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: कार में खून के छीटें तो बाएं हाथ में कटे का निशान: मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में मिला कंसल्टेंट एजेंसी चलाने वाले युवक का शव
 

सुबह काम पर निकला था संजय

संजय की मां ने बताया कि रविवार सुबह वह पंकज के साथ काम करने के लिए घर से निकला था. करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि सरौली गांव में वायरिंग करने के दौरान उसे करंट लग गया है. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां संजय की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि संजय की शादी करीब सात साल पहले हुई थी. वह चार बच्चों का पिता था और बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर घटना की जांच कराई गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था और वायरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES