SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आनंद मोहन को जेल से निकालने के लिए किस कानून को नीतीश सरकार ने बदला था, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर रोक लगा दी है. इस पर आरजेडी प्रवक्ता का बड़ा बयान सामने आया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 26, 2026, 16:10 IST | Updated: Nov 26, 2026, 16:25 IST
Image Credit: File Photo
Join

पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की भीड़  द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया है. बिहार सरकार ने आनंद मोहन को समय से पहले जेल से रिहा कर दिया था.

यह है पूरा मामला

बता दें यह मामला 1994 का है. उस समय गोपालगंज में जी कृष्णैया जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे. मुजफ्फरपुर के भगवानपुर इलाके से गुजर रहे थे तभी भीड़ ने हमला कर दिया था. भीड़ द्वारा पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई थी. मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन पर भीड़ को उकसाने का आरोप था. इतना ही नहीं आनंद मोहन दोषी भी ठहराए गए थे. वहीं, पूर्व सांसद की रिहाई के आदेश के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया है. न्यायिक समीक्षा और कानूनी दलीलों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले को निरस्त कर दिया, जिसके तहत आनंद मोहन को समय से पहले जेल से रिहा किया गया था. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

'जेल वापस जाना होगा'

इस फैसले के बाद उन्हें एक बार फिर से कानून की प्रक्रिया का सामना करते हुए जेल वापस जाना होगा. वहीं, RJD ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आनंद मोहन की रिहाई पर रोक लगा दी है और यह कहा है कि जेल मैनुअल में जो बदलाव किए गए हैं, वे बिना स्टडी के किए गए हैं. यह मान्य नहीं होगा. दोबारा आनंद मोहन को जेल जाना ही होगा. न्यायालय के किसी फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं होती है.

'न्यायपालिका का सम्मान करते हैं'

वहीं, जेडयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, आनंद मोहन के प्रकरण पर मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि भारत की महान न्यायपालिका का हम सभी सम्मान करते हैं. उनके फैसलों पर कभी कोई टीका-टिप्पणी पार्टी नहीं करती रही है. यह फैसला शिरोधार्य है और हम इसे स्वीकार करते हैं.

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत'

कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद शंकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है हम लोग लॉ एंड ऑर्डर को मानने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन हम लोगों को पहले से ही यह लग रहा था कि कुछ न कुछ होगा ऐसा, क्योंकि जिस तरीके से सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर थे, आनंद मोहन तो हम लोगों को पहले से लग रहा था कि कुछ न कुछ होगा. अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है, तो फैसले पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. सोच-समझकर फैसला दिया होगा.

'आनंद मोहन शिवहर से सांसद रहे'

बीजेपी के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय है, उस पर तो कोई टीका-टिप्पणी नहीं की जा सकती है, लेकिन आनंद मोहन हमारे शिवहर लोकसभा से सांसद रहे हैं, अभी लवली आनंद हमारी क्षेत्रीय सांसद हैं. हम लोगों के लिए यह दुखद खबर है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय का कोई अगर आदेश है, तो उस पर कोई टीका-टिप्पणी हम लोग नहीं कर सकते."

नीतीश कुमार सरकार ने कौन सा कानून बदला था?

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल से रिहा करने के लिए तत्कालीन नीतीश कुमार सरकार ने बिहार जेल नियमावली, 2012 (Bihar Prison Manual, 2012) के नियम 481(1)(a) में संशोधन किया था. इसके बाद 10 अप्रैल 2023 को अधिसूचना जारी की गई. इसमें उस प्रावधान को हटा दिया गया, जिसके तहत "ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी की हत्या" के दोषियों को सजा में छूट (remission) नहीं मिल सकती थी. इस नियम में बदलाव के बाद आनंद मोहन समेत करीब दो दर्जन कैदियों की समय से पहले रिहाई का रास्ता खुला था. कोर्ट ने इस संशोधन को अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन करने वाला बताया.  

यह भी पढ़ें : CM सम्राट चौधरी की यात्रा पर तेजस्वी का तंज, बोले- '1 साल बीत गया, लेकिन एक काम नहीं हुआ'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES