SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'छोटे सरकार' का बड़ा कबूलनामा और बिहार में राजनीतिक बवाल, राजद-कांग्रेस के तीखे वार पर बीजेपी बनी नीतीश की ढाल!

जदयू विधायक अनंत सिंह के 9 हत्याओं के बयान पर राजद और कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है. राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने पूछा कि बिहार में 9 लोगों की हत्या का जिम्मेदार कौन है? तो कांग्रेस ने कहा कि इन हत्याओं के पीछे किसका संरक्षण था. वहीं, बीजेपी ने नीतीश कुमार की ईमानदारी को सराहा

Edited By Shailendra
Published: Oct 16, 2026, 08:01 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 08:19 PM IST
Image Credit: जदयू विधायक अनंत सिंह के 9 हत्याओं के बयान पर राजद-कांग्रेस हमलावर (Z News)
Join

बिहार में जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान पर सियासत में उबाल आ गया है. राजद-कांग्रेस ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठा दिया है. साथ ही कई सवाल दागे हैं. वहीं, इस पर बीजेपी नीतीश कुमार के बचाव में उतर आई है. दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई थी. हालांकि, अब इस पर उन्होंने यू-टर्न ले लिया है और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से चलाया गया है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं नेताओं के रिएक्शन इस मामले पर क्या हैं?

'नीतीश कुमार की चरित्र, निष्ठा और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता'

बीजेपी की प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पूरी राजनीतिक यात्रा में भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में पूरी तरह बेदाग रहे हैं. उनके चरित्र, निष्ठा और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता. आज उनके इसी स्वभाव के कारण न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में लोग उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा रखते हैं. नीतीश जी ने राजनीति में जो मापदंड स्थापित किए हैं, उनका अनुसरण करना हर किसी के लिए आसान नहीं है. उनकी इसी कार्यशैली और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें सुशासन बाबू के रूप में जाना जाता है.

'बिहार में 9 लोगों की हत्या का जिम्मेदार कौन है?'

वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जो कबूला है, वह बिहार के लिए अत्यंत चिंता का विषय है. बिहार में 9 लोगों की हत्या का जिम्मेदार कौन है? यह आज का सबसे बड़ा सवाल है. 20 वर्षों तक सुशासन का राग अलापने वाली सरकार आखिर किस रूप में सत्ता चला रही है? कटोरियस गैंग का सहारा लेकर पूरे बिहार में न जाने कितने निर्दोष लोगों की जान चली गई. आज अनंत सिंह ने डंके की चोट पर हत्या की बात कहकर सब कुछ सार्वजनिक कर दिया है.

'आखिर नौ लोगों की हत्या कैसे हुई?'

उन्होंने कहा कि आखिर नीतीश कुमार जी को इस पर जवाब देना चाहिए. उनके साथ रहने वाले लोग, जो शुरू से अंत तक उनके साथ रहे हैं, उन्हें भी सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आखिर नौ लोगों की हत्या कैसे हुई? इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है और इसका जवाब कौन देगा?

'9 लोगों की हुई हत्याओं के पीछे किसका संरक्षण था'

कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल खड़े करते हुए अनंत सिंह ने पोल खोल दी है. उनके इस बयान से कई गंभीर सवाल उठे हैं, जिसमें नीतीश कुमार जी का भी जिक्र किया गया है. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओं के पीछे किसका संरक्षण था.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह का यू-टर्न: जदयू विधायक बोले- 'गलत चलाया गया हमारा बयान, लालू राज में मारे गए थे मेरे 9 आदमी'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES