App

बिहार रिशुश्री टेंडर घोटाला: IAS योगेश कुमार सागर से ED ने 9 घंटे तक की पूछताछ, ऑस्ट्रिया ट्रिप पर घिरे

रिशुश्री टेंडर घोटाले मामले में ED ने IAS योगेश कुमार सागर से 9 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान कई सवाल बार-बार दोहराए गए. ठेकेदार रिशुश्री से संबंधों को लेकर भी IAS योगेश कुमार सागर से सवाल किए गए.

बिहार रिशुश्री टेंडर घोटाला: IAS योगेश कुमार सागर से ED ने 9 घंटे तक की पूछताछ, ऑस्ट्रिया ट्रिप पर घिरे
Image Credit: ऋशुश्री टेंडर घोटाला: IAS योगेश कुमार सागर से ED की 9 घंटे तक पूछताछ (फाइल फोटो)

बिहार के चर्चित रिशुश्री टेंडर घोटाले के सिलसिले में 2017 बैच के IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ पूरी कर ली है. बीते दिन (4 नवंबर, 2026) लगभग नौ घंटे तक चली यह पूछताछ रात 9:15 बजे खत्म हुई. IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर इस पूछताछ के लिए ED के पटना कार्यालय पहुंचे थे. उनसे ऑस्ट्रिया की एक यात्रा से जुड़े सवाल पूछे गए. 

परिवार के साथ ऑस्ट्रिया का यात्रा

ED की जांच के अनुसार, आरोप है कि योगेश कुमार सागर अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ ऑस्ट्रिया गए थे. इस यात्रा का पूरा खर्च रिशुश्री कंपनी ने उठाया था. योगेश और उनके रिश्तेदारों के फ्लाइट्स के टिकट से लेकर ऑस्ट्रिया में होटल में उनके होटल में ठहरने तक, सारा खर्च रिशुश्री कंपनी ने ही दिया था. रिशुश्री नाम की कंपनी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा पर कुल 21.92 लाख रुपये का भुगतान किया था.

दोहराए गए कई सवाल

मिली जानकारी के अनुसार, ED ने इस विदेश यात्रा के खर्च और ठेकेदार रिशुश्री के साथ उनके संबंधों को लेकर कई सवाल पूछे. ED ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से रिशुश्री कंपनी को सरकारी दिलाया गया. साथ ही, इन दोनों के बीच इतनी नजदीकी क्यों थी? ED इन सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान कुछ सवाल बार-बार दोहराए गए. बिहार के इस बड़े टेंडर घोटाले के मामले में फिलहाल करीब आधा दर्जन IAS अधिकारी ED की जांच के दायरे में हैं और एजेंसी इससे पहले भी इसी जांच के सिलसिले में कई अन्य IAS अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है.

रिशुश्री के पैसों पर ये भी गए विदेश!

बता दें कि इस मामले में 6 IAS ऑफिसर ईडी की रडार पर है. इनमें से 2 पर एक्शन लिया जा चुका है और संस्पेंड हो चुके हैं. वहीं, 4 अभी भी जांच के घेरे में हैं. इन IAS अधिकारियों पर भी आरोप हैं कि इनमें से कईयों ने रिशुश्री के पैसों पर विदेश में मजे किए हैं. वहीं, अब सभी सवालों के घेरे में हैं, जांच जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More