रिशु श्री टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, तीसरे समन पर पूछताछ के लिए पहुंचे IAS आनंद किशोर
रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है. IAS अधिकारी आनंद किशोर बुधवार को तीसरे समन पर पटना स्थित ED कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इससे पहले वह दो समन पर पेश नहीं हुए थे.
राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है. इस मामले में IAS अधिकारी आनंद किशोर से पूछताछ शुरू हो गई है. तीसरे समन पर आनंद किशोर बुधवार को पटना स्थित ED कार्यालय पहुंचे. इससे पहले जारी किए गए दो समन पर वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे. जानकारी के मुताबिक, वह बुधवार शाम करीब 4 बजे ED कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की.
टेंडर आवंटन में कथित गड़बड़ियों की जांच तेज
ED की जांच का मुख्य फोकस टेंडर प्रक्रिया और उसमें हुई कथित गड़बड़ियों पर है. एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि टेंडर आवंटन के दौरान किन नियमों का पालन किया गया था और कथित अनियमितताओं में किसकी क्या भूमिका रही. जांच में टेंडर आवंटन से जुड़े निर्णयों और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है. इस मामले में ED इससे पहले भी कई अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है. जानकारी के मुताबिक, अब तक 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: गया नगर निगम के सफाईकर्मी निकले शातिर चोर! जिन घरों से उठाते थे कचरा, उन्हीं का पार करते थे लाखों के जेवर
तीसरे समन पर ED कार्यालय पहुंचे आनंद किशोर
आनंद किशोर को पूछताछ के लिए ED की ओर से तीन बार समन जारी किया गया था. पहले दो समन पर वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे. इसके बाद तीसरे समन पर बुधवार को वह ED कार्यालय पहुंचे. उनके पहुंचने के बाद अधिकारियों ने उनसे टेंडर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब शुरू किए. एजेंसी कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे जानकारी जुटा रही है.
देर रात तक चल सकती है ED की पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, आनंद किशोर से ED की पूछताछ देर रात तक चल सकती है. फिलहाल एजेंसी के अधिकारी टेंडर से जुड़े दस्तावेजों, फैसलों और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उनसे सवाल कर रहे हैं. पूछताछ के दौरान इन सभी पहलुओं पर उनका पक्ष और उपलब्ध जानकारी जानने की कोशिश की जा रही है. अब सबकी नजर इस पूछताछ पर टिकी है कि आनंद किशोर से पूछताछ में कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं और रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है.
रिपोर्ट: जी मीडिया