SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैंने जहर खा लिया': पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला, नशेड़ी भाई से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

मुंगेर में आलू-प्याज के दुकानदार अंकित राज ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि नशेड़ी भाई से तंग आकर उसने ये कदम उठाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 02, 2026, 10:50 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 11:04 PM IST
Image Credit: मुंगेर में आलू और प्याज के दुकानदार अंकित राज ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली (File-Photo)
Join

मुंगेर जिला के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौड़ा निवासी 28 वर्षीय अंकित राज ने 2 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और जहर खाने की जानकारी दी. इसके बाद पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना ईस्ट कॉलोनी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को सक्रिय किया. टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए रामनगर थाना को सूचना दी. रामनगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

अंकित राज सदर बाजार में चलाता था आलू-प्याज की दुकान
बताया गया कि अंकित राज सदर बाजार में आलू-प्याज की दुकान चलाता था. वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. परिजनों के अनुसार उसका एक छोटा भाई नशे का आदी था. उसे कुछ दिन पूर्व नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, लेकिन वहां से लौटने के बाद भी उसकी आदत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ.

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही 
भाई की नशे की लत और उसकी गतिविधियों के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही थी. इसी को लेकर अंकित काफी परेशान रहता था. परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी और भाई की हरकतों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

मुंगेर से लूटा सीएनजी ऑटो धनबाद में बरामद, चार गिरफ्तार 
वहीं, जिले में गंगटा जंगल में ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे गए CNG ऑटो को धनबाद पुलिस और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निरसा से बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की शाम मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी ऑटो चालक सिंटू कुमार को दो लोग कुंदन कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने जमुई जाने की बात कहकर जमालपुर स्टेशन पर 1400 रूपये में रिजर्व किया, जिसके बाद ऑटो चालक को सुल्तानगंज, तारापुर होते हुए जमुई जाने के लिए कहा. 

वहीं, जब ऑटो चालक सिंटू कुमार गंगटा पहुंचा, तो ऑटो पर एक अन्य युवक विक्की कुमार बैठ गया. जब ऑटो चालक गंगटा जंगल में प्रवेश किया, तो सभी आरोपियों ने ऑटो चालक को जंगल की और ले गए और मारपीट की और उसके हाथ-मुंह बांधकर जंगल में छोड़ दिया. इसके बाद आरोपी CNG ऑटो लेकर फरार हो गए.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES