SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माफी मांगते दिखे आरोपी, कई लंगड़ाते आए नजर: समस्तीपुर नाबालिग छेड़खानी मामले में पुलिस का सख्त एक्शन, 6 घंटे में 4 गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी माफी मांगते और कुछ आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. वहीं, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वायरल वीडियो प्रसारित न करें.

Edited By Shailendra
Published: Sep 24, 2026, 09:14 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 09:27 PM IST
Image Credit: समस्तीपुर नाबालिक छेड़खानी मामला: 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार (Photo- Z News)
Join

समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर मामले में चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान आरोपी विकास कुमार और राहुल कुमार कोर्ट परिसर में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और कुछ आरोपी लंगड़ाते हुए पुलिस जवान के सहारे से चलते दिखाई दिए.

क्या है पूरा मामला? जानिए
दरअसल, घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाइपास रोड की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ गाली-गलौज, छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं. 23 सितंबर की रात जैसे ही वायरल वीडियो की जानकारी समस्तीपुर पुलिस को मिली, उसके बाद फौरन संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की पहचान की. साथ ही कर्पूरीग्राम थाना में मामला दर्ज किया.

सख्त धाराओं में केस दर्ज, 6 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और आईटी एक्ट (IT Act) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद छापेमारी कर घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनमें विकास कुमार, जो पहले शराब तस्करी के मामलों में शामिल रहा है. राहुल कुमार, राम बाबू सहनी और अवधेश पासवान शामिल हैं. वहीं, पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह घटना 15 सितंबर, 2026 की है. आरोपियों में से एक के मोबाइल से पुलिस ने घटना का ओरिजनल वीडियो बरामद किया है, जिसे आगे फॉरवर्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.

लंगड़ाते नजर आए आरोपी, हाथ जोड़कर मांगी माफी
पुलिस का सख्त एक्शन का असर साफ देखने को मिला. मेडिकल जांच के बाद जब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाया गया, तो आरोपी विकास कुमार और राहुल कुमार कोर्ट परिसर में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए. सामने आए वीडियो में आरोपी लंगड़ाते और पुलिस की सहायता से चलते नजर आ रहे हैं.

वीडियो शेयर न करें, एसपी ने लोगों से की अपील
समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना का वायरल वीडियो को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर प्रसारित न करें. उन्होंने कहा कि पीड़िता नाबालिग मालूम हो रही है, इसलिए उसकी पहचान और गरिमा की सुरक्षा करना कानूनन और नैतिक रूप से बेहद जरूरी है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस ने सभी चारों आरोपियों की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट: मनटुन राय
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES