SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिक्षकों और पुलिसवालों की दिवाली पर बिहार में लग गया ग्रहण, वेतन भुगतान पर रोक

बिहार में शिक्षा विभाग और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है, जब तक कि इसकी पूरी जांच वेतन और भत्ता को लेकर न हो जाए. एजी की जांच में वेतन और भत्ता को लेकर इन दोनों विभाग में विसंगति पाई गई है, अब आदेशानुसार जांच-पड़ताल की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 15, 2026, 09:36 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 09:41 PM IST
Image Credit: बिहार में शिक्षकों और पुलिसवालों की दिवाली पर ग्रहण लग गया! (Photo-AI)
Join

बिहार में शिक्षकों और पुलिसवालों की दिवाली पर ग्रहण लग गया है! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके वेतन भुगतान पर लगाई गई रोक खुद बता रही है. दरअसल, बिहार सरकार के वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग और गृह विभाग को पत्र लिखकर पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन और भत्ते की जांच करने को कहा है. गृह विभाग को लिखे पत्र में विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान से संबंधित आंकड़ों की जांच करने पर कई विसंगति पाए जाने का हवाला देते हुए अगले माह के वेतन से पहले जांच करने की बात कही गई है, अन्यथा वेतन रोक दिया जाएगा. वहीं, शिक्षा विभाग में भी इसी तरह के पत्र जारी किए गए हैं.

भत्तों को लेकर भी कई फर्जीवाड़े सामने आए

शिक्षा विभाग उपनिदेशक जनसंपर्क दिनेश कुमार ने बताया कि भागलपुर, औरंगाबाद, जमुई और कई जिलों में इन विभागों से गलत भुगतान का मामला सामने आने के बाद जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है. शिक्षा विभाग में भी भुगतान से संबंधित कई फर्जी मामलों के प्रारंभिक सबूत मिले हैं. इस बात को लेकर शिक्षकों से लेकर कर्मियों और पदाधिकारियों के वेतन और भत्तों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इनके बैंक खाते भी मांगे गए हैं और उनके वेतन से दी गई राशि का मिलान किया जा रहा है. भत्तों को लेकर भी कई फर्जीवाड़े सामने आए हैं.

हर बार अमूमन दीपावली के पहले इस महीने का मिल जाता था वेतन

ऐसे में राजनैतिक विश्लेषक अरुण कुमार का मानना है कि यह गंभीर मसला है और समय से जांच नहीं हो पाई, तो जैसा कि हर बार अमूमन दीपावली के पहले इस महीने का वेतन मिल जाता था, लेकिन इस बार यह संदिग्ध हो गया है.

अब दोनों विभागों में हड़कंप है और जांच-पड़ताल की कार्रवाई तेज कर दी गई

बता दें कि पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि जिनके भी स्तर से वेतन भुगतान को लेकर अनियमितता सामने आएगी, उनके खिलाफ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अधिक भुगतान की वसूली भी हर हाल में की जाएगी यानी जिन्होंने फर्जी बिल पास कराया है, उन पर क्रिमिनल केस किया जाएगा और जिन अधिकारियों ने बिल पास किया है, उन पर भी क्रिमिनल केस किया जाएगा. अब दोनों विभागों में हड़कंप है और जांच-पड़ताल की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

रिपोर्ट: रजनीश

यह भी पढ़ें: भीड़ के उत्साह को देख पैदल चलने लगे सीएम सम्राट: मुजफ्फरपुर को 140.95 करोड़ का तोहफा, लेदर पार्क का किया उद्घाटन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES