पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ज्योति सिंह ने भी सासू मां की सलामती की दुआ मांगी
Pawan Singh:भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पवन सिंह ने अस्पताल से मां के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा, जिसके बाद फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.
Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की मां अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि बीते दिनों पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ एक फोटो शेयर किया है. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
मां को गले लगाए नजर आए पवन सिंह
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां प्रतिमा देवी का अस्पताल से एक फोटो शेयर किया. इस फोटो में पवन सिंह की मां अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं. वहीं, पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में पवन सिंह ने लिखा है कि 'माई हमार दुनिया'. इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने उनकी मां को जल्द ठीक होने की दुआ की है.
भावुक पोस्ट देखकर फैंस हुए उदास
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के इस भावुक पोस्ट को देखते ही पवन सिंह के फैंस उदास हो गए और उनकी मम्मी के ठीक होने के लिए दुआ करने लगे. यह खबर सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री और पवन सिंह के लाखों फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया है.
ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
आपको बता दें कि पवन सिंह का रिश्ता अपनी मां से बहुत ही ज्यादा खास है. पवन सिंह के बहुत सारे इंटरव्यू में यह कहते सुना गया है कि वह अपनी मां को ही अपनी दुनिया बताते हैं. पवन सिंह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं., आपको बता दें कि यह खबर मिलने के बाद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की है. ज्योति सिंह ने अपनी सास प्रतिमा देवी के लिए जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना की.