SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में महिला सिपाही के पति ने की खुदकुशीः पत्नी की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Patna News: बिहार के पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में महिला सिपाही के पति राज आर्य ने कथित तौर पर सर्विस रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 06, 2026, 10:37 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:48 AM IST
Image Credit: पटना में महिला सिपाही के पति ने की खुदकुशी (zee media)
Join

Patna News: राजधानी पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के बीच बाजार में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराये के मकान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी. मकान मालिक राम पुकार सिंह के घर में महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ किराये पर रहती थीं. शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई. आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे की ओर दौड़े. कमरे में राज आर्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. उनके सिर में गोली लगी थी. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली
बताया जा रहा है कि घर में रखे सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, श्रुति कुमारी 112 टीम में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं. राज आर्य और श्रुति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी. दोनों बिक्रम बाजार स्थित राम पुकार सिंह के किराये के मकान में रह रहे थे.

विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली
घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी सिटी एसपी साकेत कुमार ने बताया कि जांच में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. इसके बाद कमरे में रखे सर्विस रिवॉल्वर से पति राज आर्य ने अपने सिर में गोली मार ली. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस जांच में जुटी
सिटी एसपी ने बताया कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस गोली चलने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना किस परिस्थिति में हुई और उस समय कमरे में क्या हुआ था. मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

रिपोर्ट: इस्तेयाक खान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES