SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में चोरों के हौसले बुलंद, बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

राजधानी पटना में चोरों ने बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के निजी आवास को निशाना बनाया है. शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित दो मंजिला मकान में छठ महापर्व के दौरान चोरी की बड़ी वारदात हुई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 15, 2026, 22:01 IST | Updated: Nov 15, 2026, 22:11 IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. अब चोरों ने बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के निजी आवास को ही निशाना बना लिया है. शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित मंत्री के दो मंजिला मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में घुसकर चार कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

छठ महापर्व के दौरान घर खाली होने का चोरों ने उठाया फायदा

जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान मंत्री संजय टाइगर का परिवार अपने निजी आवास से बाहर गया हुआ था. घर में किसी के मौजूद नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया. बताया जा रहा है कि चोर किसी तरह मकान के अंदर चले गए और एक-एक कर चार कमरों के ताले तोड़ दिए. चोरों ने अलमारियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: सिवान के मुख्य डाकघर कार्यालय में अचानक लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी से जुड़े अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया. इसके साथ ही FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, ताकि चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सके. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरों को मंत्री के घर के खाली होने की जानकारी कैसे मिली.

रिपोर्ट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES