SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना जंक्शन के पास ओवरहेड वायर में लगी आग, रोकी गई नई दिल्ली तेजस राजधानी, दोनों ट्रैकों पर रेल परिचालन बाधित

पटना जंक्शन के पास बुधवार शाम ओवरहेड वायर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. वायर से चिंगारियां निकलने और केबल में आग लगने के बाद नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया गया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 29, 2026, 02:11 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 02:22 PM IST
Image Credit: पटना जंक्शन के पास ओवरहेड वायर में लगी आग (zee media)
Join

पटना जंक्शन से कुछ दूरी पर कल शाम ओवरहेड वायर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने का समय था। इसी दौरान ओवरहेड वायर से चिंगारियां निकलने लगीं और केबल में आग लग गई। स्थिति को देखते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस को एहतियातन रोक दिया गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संबंधित विभागों को सूचना दी, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

ओवरहेड वायर के साथ दूसरे तार भी आए चपेट में

जानकारी के अनुसार, वायर में आग लगने के बाद केबल जलने लगी. ऊपर मौजूद अन्य तार भी आग की चपेट में आ गए. इस घटना के समय तेजस राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए गुजरने वाली थी, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को रोक दिया गया. ओवरहेड वायर में आग लगने के बाद मौके पर सतर्कता बरती गई. पुलिसकर्मियों ने रेलवे सुरक्षा बल और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, ताकि आग बुझाने के लिए टीमों को बुलाया जा सके.

ये भी पढ़ें: पटना के खेमनीचक सब्जी मंडी में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा
 

पुलिस और दमकल की टीम ने बुझाई आग

आर ब्लॉक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. केबल और ऊपर मौजूद अन्य तारों में आग फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस को  रोका गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

दोनों रेल लाइनों पर परिचालन प्रभावित

ओवरहेड वायर में आग लगने का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा. जानकारी के मुताबिक, अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा. हालांकि, आग बुझने के बाद रेल परिचालन कब पूरी तरह सामान्य हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ओवरहेड वायर में आग लगने के कारणों की भी संबंधित अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं की गई है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES