SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना जंक्शन होगा हाईटेक: 500 करोड़ से बदलेगी सूरत, सीधे मेट्रो से जुड़ेगा हार्डिंग पार्क टर्मिनल

Patna Junction: केंद्र सरकार की टीम ने बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) को पटना जंक्शन का जायजा लिया. मिली जानकारी के अनुसार, हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इसे मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 08, 2026, 09:38 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 10:33 AM IST
Image Credit: पटना जंक्शन और हार्डिंग पार्क पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार (फाइल फोटो)
Join

पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय और हाईटेक बनाने की दिशा में काम अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पटना जंक्शन और हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल के पुनर्विकास का कार्य लगभग 500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है. हाल ही में केंद्र सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम ने जंक्शन का दौरा (7 अक्टूबर, 2026) कर कार्यों का जायजा लिया है, जिससे निर्माण कार्यों में और तेजी आने की पूरी उम्मीद है.

टर्मिनल को मिलेंगी आधुनिक हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं
रेलवे बोर्ड इस परियोजना को गति देने के लिए जल्द ही नए बजट फंड जारी किए जाने की तैयारी में है. इस मास्टर प्लान के तहत हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल को आधुनिक हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसे पटना मेट्रो नेटवर्क से सीधे जोड़ा जाएगा. 

ऑटो-कैब के अतिरिक्त खर्च से मिलेगी राहत
बता दें कि इससे ट्रेन से उतरने वाले यात्री बिना स्टेशन परिसर से बाहर आए सीधे मेट्रो या स्थानीय बसों तक पहुंच सकेंगे. इस मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन से यात्रियों के कीमती समय की बचत तो होगी ही, साथ ही उन्हें स्टेशन से बाहर निकलने पर लगने वाले ऑटो या कैब के अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: राजगीर में इतिहास रचने को तैयार है बिहार: रणजी ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित, सकीबुल गनी संभालेंगे कमान

70 से अधिक पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन
इसके अलावा, टर्मिनल के आसपास अक्सर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है. प्लान के अनुसार, इस नए टर्मिनल से रोजाना 70 से अधित पैसेंजर और MEMU ट्रेनें चलेंगी, जिससे हर दिन एक लाख से अधिक यात्रियों का आना-जाना आसान हो जाएगा, उन्हें बड़ी राहत मिल सकेगी. इस बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से न सिर्फ पटना जंक्शन की सूरत बदलेगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी काफी आसान और आरामदायक हो जाएगा.

इनपुट: सन्नी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES