SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक युवक और दो युवतियां... फिर हुआ विवाद और एक ने दांत से दूसरे की काट ली नाक, सुर्खियों में पटना का यह मैटर

बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक के चक्कर में विवाद होने पर गर्लफ्रेंड सुसाइड करने जा रही थी. इस दौरान युवक की दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने (गर्लफ्रेंड ने) दांत से युवती की नाक का ली. यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 09:58 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 10:24 AM IST
Image Credit: पटना में विवाद; एक युवती ने दूसरी युवती की नाक काट दी (वीडियो ग्रैब)
Join

पटना के गर्दनीबाग महिला थाने के पास शुक्रवार (23 अक्तूबर, 2026) को प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान गुस्से में आई एक युवती ने दूसरी युवती की नाक दांत से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवती को पहले गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया.

झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, अरवल का रहने वाला एक युवक मसौढ़ी के सरकारी स्कूल में क्लर्क है. आरोप है कि युवक और एक युवती के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती का दावा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और जरूरत के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए. शादी की बात पर विवाद बढ़ने के बाद युवक शुक्रवार को उसे महिला थाने लेकर पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: बेतिया में मेला देखने गईं 3 नाबालिग सहेलियां लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी रडार पर

युवती ने दांत से काट ली नाक

इसी दौरान युवक की दूसरी महिला मित्र अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धमकी शुरू हो गई. आरोप है कि इसके बाद युवती आत्महत्या करने की बात कहकर यारपुर रेलवे लाइन की ओर भागी. उसे रोकने पहुंची दूसरी युवती पर उसने हमला कर दिया और दांत से उसकी नाक काट ली. वहीं, घायल युवती का कहना है कि युवक उसका बचपन का दोस्त है और दूसरी युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है. महिला थानेदार के अनुसार, मामला आपसी विवाद का है.

पढ़ें ये भी खबर-

पटना जंक्शन से लापता हुआ 1 साल का मासूम

बेगूसराय से परिवार के साथ दशहरा मेला घूमने आए एक दंपत्ति का एक साल का बेटा पटना जंक्शन से लापता हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय निवासी सुधीर कुमार दो दिन पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पटना दशहरा मेला घूमने आए थे. शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2026) को घर लौटने के लिए पूरा परिवार पटना जंक्शन पहुंचा. शाम की ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए परिवार स्टेशन के गेट नंबर-3 के पास टिकट घर के नजदीक आराम करने लगा.

इसी दौरान दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच सुधीर कुमार और उनकी पत्नी की आंख लग गई. जब उनकी नींद खुली, तो एक साल का मासूम बेटा वहां से गायब था. दंपत्ति ने स्टेशन परिसर और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पटना जंक्शन रेल थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली है, हालांकि अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES