SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना के अटल पथ पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई हुंडई i20 कार, एयरबैग खुलने से बची 2 लोगों की जान

पटना के अटल पथ पर महेश नगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मरीन ड्राइव की ओर से आ रही हुंडई i20 कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 01, 2026, 01:57 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:17 PM IST
Image Credit: पटना के अटल पथ पर भीषण हादसा (जी मीडिया)
Join

पटना के अटल पथ पर महेश नगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मरीन ड्राइव की ओर से आ रही हुंडई i20 कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे. गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों लोगों की जान बच गई. 

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को टोचन कर थाने पहुंचाया. फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शी ने घटना को लेकर क्या बताया?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अटल पथ पर एक तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. कार बहुत तेज गति से चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई. कार के एयरबैग खुल गए, जिससे अंदर बैठे दो लोग सुरक्षित बच गए. यह घटना अटल पथ पर दुर्गा चौक के पास हुई. गाड़ी महेंद्रू की तरफ से आ रही थी और चाणक्य की ओर जा रही थी. कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, बस डिवाइडर को नुकसान पहुंचा और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

नवादा में बस की चपेट में आने से एक की मौत

नवादा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर के पास तेज रफ्तार सरकारी बस की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के रहने वाले करीब 40 वर्षीय मुरारी पासवान के रूप में हुई है. रविवार को वह भदौखर से फैक्ट्री की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पटना की ओर जाने वाली एक सरकारी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बस वहां से चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. वहीं, मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई. परिवार के सदस्यों के घटनास्थल पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के आधार पर सरकारी बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पटना से प्रकाश कुमार सिन्हा और नवादा से यशवंत सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: पटना में फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर बनाया जा रहा था नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल, पुलिस ने करोड़ों का सामान जब्त किया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES