SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में खाद्य विभाग की बड़ी रेड, अनमोल होटल से 52 किलो पनीर और चिकन जब्त, कई रेस्टोरेंट के किचन बंद

पटना में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना और मुजफ्फरपुर में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के दौरान बासी, सड़ी-गली और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बरामद की गई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 31, 2026, 10:53 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 11:05 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

राजधानी पटना में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले होटलों और रेस्टोरेंट के खिलाफ खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने पटना और मुजफ्फरपुर के कई होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में छापेमारी कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की. इस दौरान कई जगहों पर बासी, सड़ी-गली और एक्सपायर्ड खाने की चीज मिलने पर उसे जब्त कर नष्ट कराया गया. वहीं, कुछ रेस्टोरेंट के किचन को दो से तीन दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया गया.

52 किलो पनीर और 10 किलो चिकन जब्त

पटना के बुद्ध मार्ग स्थित मेसर्स अनमोल होटल में जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और साफ-सफाई में कमी पाई गई. यहां से बड़ी मात्रा में पनीर, चिकन और अन्य खाने वाली चीज को जब्त कर नष्ट की गई. विभाग की कार्रवाई में 52 किलो पनीर और 10 किलो चिकन समेत अन्य खाद्य सामग्री शामिल रही. इसके अलावा खाने वाले कुछ चीजों को जांच के लिए लैब भेजा गया है. वहीं, आशियाना-दीघा रोड स्थित बिरयानी महल से हाफ बॉयल्ड चिकन, मटन और वेज आइटम भी जब्त किए गए.

ये भी पढ़ें: बिहार म्यूजियम एशिया में नंबर 1: आनंद महिंद्रा बोले- गर्व का पल, CM सम्राट चौधरी ने कहा- 'आइए, मिलकर बनाएं नए मौके'

खाद्य सामग्री में मिली गड़बड़ी

फ्रेजर रोड स्थित द बिरयानी मॉल में एक्सपायर्ड दूध, चीज और डेयरी क्रीम मिलने पर कार्रवाई करते हुए तीन दिनों तक किचन बंद रखने का निर्देश दिया गया. वहीं, बोरिंग कैनाल रोड स्थित कोलकाता बिरयानी महल के किचन में गंदगी मिलने पर दो दिनों तक किचन बंद रखने को कहा गया. SK पुरी के बिरयानी बूल्ज और बिरयानी महल में भी जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं. इसके अलावा बिहार म्यूजियम के सामने स्थित मटन महल से सरसों तेल का नमूना लिया गया और सात दिनों के भीतर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की हिदायत

इसके साथ ही बिग बास्केट और टेस्टी ट्रीट रेस्टोरेंट में भी जांच के दौरान कमियां पाई गईं. वहीं, मुजफ्फरपुर के एआर बेकरी में भी खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की. विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है. खाद्य संरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावट, बासी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES