App

दुनिया में 10वां और एशिया में नंबर 1 बनी बिहार म्यूजियम, नितिन नवीन ने कहा- पीएम मोदी के विजन का नतीजा

पटना का बिहार म्यूजियम दुनिया के टॉप 10 म्यूजियम्स में शामिल हुआ. पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के 'द मेट' को भी पछाड़ा दिया. साथ ही वह एशिया में नंबर 1 म्यूजियम का दर्जा हासिल किया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसकी खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर की.

दुनिया में 10वां और एशिया में नंबर 1 बनी बिहार म्यूजियम, नितिन नवीन ने कहा- पीएम मोदी के विजन का नतीजा
Image Credit: एशिया में नंबर 1 बनी बिहार म्यूजियम (@biharmuseum.org)

बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद गर्व करने वाली खबर आई है. यहां की फेसम बिहार म्यूजियम को जर्मनी की नामी ट्रैवल गाइड 'वर्थ अ जर्नी' ने साल 2026 की दुनिया के 100 सबसे बेहतरीन म्यूजियम्स की लिस्ट में नौवां स्थान दिया है. इतना ही नहीं, यह म्यूजियम पूरे एशिया में पहले नंबर पर रहा है. इस रैंकिंग में इसने दुनिया भर के कई दिग्गज और ऐतिहासिक म्यूजियम्स को पीछे छोड़ दिया है- जैसे न्यूयॉर्क का मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, जो 10वें स्थान पर है. पेरिस का विश्व प्रसिद्ध लूव्र 31वें नंबर पर है.

देश-दुनिया में चर्चा और बिहार में खुशी की लहर

इस उपलब्धि के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस सफलता की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि बिहार संग्रहालय को एशिया में नंबर 1 और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में से एक का दर्जा मिला है. यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो हमारी गौरवशाली सभ्यतागत विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकास भी, विरासत भी' के विजन के अनुरूप, बिहार आधुनिक विकास को अपनाते हुए अपनी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व को फिर से जागृत कर रहा है.

रैंकिंग में कौन रहा टॉप पर?

'वर्थ अ जर्नी' की इस 2026 की लिस्ट में पहला स्थान मेक्सिको सिटी का म्यूजियो नैशनल डी एंट्रोपोलोजिया को मिला है. दूसरा स्थान मैड्रिड (स्पेन) के म्यूजियो डेल प्राडो को हासिल हुआ है. वहीं, तीसरा स्थान डेनमार्क का लुइसियाना म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट को दिया गया है. इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग का स्टेट हर्मिटेज म्यूजियम और वियना का कुन्थिस्टोरिसचेस म्यूजियम भी टॉप-5 में शामिल हैं.

सबसे खास बात यह है कि जर्मनी से प्रकाशित होने वाली इस मैगजीन की 100 म्यूजियम्स की लिस्ट में बिहार म्यूजियम भारत का अकेला संस्थान है. यह रैंकिंग सिर्फ कागजी आंकड़ों पर आधारित नहीं होती, इसके लिए डेटा एनालिसिस के साथ-साथ विशेषज्ञों की ओर से खुद जाकर ऑन-ग्राउंड वेरिफिकेशन भी किया जाता है.

क्या खास है बिहार म्यूजियम में?

पटना में 13 एकड़ से भी ज्यादा जमीन पर फैले इस म्यूजियम को बिहार के हजारों साल पुराने इतिहास और कला को संजोने के लिए बनाया गया है. इसे प्रित्जकर प्राइज विजेता जापानी आर्किटेक्ट फुमिहिको माकी ने मुंबई की ओपोलिस आर्किटेक्ट्स के साथ मिलकर डिजाइन किया है. साल 2015 में इसके उद्घाटन के बाद से यहां लगातार नए कलेक्शन जोड़े गए हैं. यहां प्राचीन मूर्तियों, सिक्कों, पांडुलिपियों और 18वीं सदी तक के दुर्लभ पुरातात्विक अवशेषों से लेकर पारंपरिक, लोक और समकालीन आर्ट का शानदार कलेक्शन है. म्यूजियम में बच्चों के लिए एक अलग चिल्ड्रन्स गैलरी है, जहां साइंस, वाइल्डलाइफ और लोक कला को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More