SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में पार्किंग की समस्या होगी दूर: 15 प्रमुख स्थानों पर ₹261.84 करोड़ के लागत से बनेंगे इंटीग्रेटेड सिविक एंड कॉमर्शियल हब

Patna News: पटना में पार्किंग और वेंडिंग की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम 15 प्रमुख स्थानों को 261.84 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड सिविक एंड कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित करेगा. यहां पार्किंग, वेंडिंग जोन, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मैरिज हॉल, कम्युनिटी हॉल और होटल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 28, 2026, 11:47 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 12:01 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Patna News: राजधानी पटना में पार्किंग और वेंडिंग की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा प्लान तैयार किया है. शहर के15 प्रमुख स्थानों को 261.84 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड सिविक एंड कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इन जगहों पर पार्किंग के साथ कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, मैरिज हॉल, कम्युनिटी हॉल और होटल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. फिलहाल जमीन चिह्नित करने के साथ साथ डिजाइन, मॉडल और डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है.

इन इलाकों में बनेंगे वेंडिंग जोन
इस परियोजना के लिए नगर निगम इसी महिने 200 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करेगा. वहीं, बाकि राशि अर्बन चैलेंज फंड से जुटाई जाएगी. बोरिंग रोड चौराहे से राजापुर पुल तक विशेष पार्किंग और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा. वहीं शेखपुरा मोड़ के पास होटल बनाने की योजना है, जबकि बेऊर मोड़, एनआईटी मोड़, बहादुरपुर और कंकड़बाग समेत कई इलाकों में बहुमंजिला वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे.

मैरिज हॉल और कम्युनिटी हॉल से लेकर होटल तक
मुसल्लहपुर हाट और प्रेमचंद गोलंबर में मैरिज हॉल बनाने की योजना है. वहीं, मीना बाजार में वेंडिंग जोन के साथ कम्युनिटी हॉल भी बनाया जाएगा. पटना नगर निगम का उद्देश्य इन परियोजनाओं के जरिए फुटपाथ और मुख्य सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण को कम करना है. साथ ही दुकानदारों और वेंडरों को स्थायी जगह उपलब्ध कराकर शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी भी है.

पार्किंग बढ़ेगी, अतिक्रमण घटेगा
इन हब के विकसित होने से प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों में पार्किंग की सुविधा बढ़ेगी. इसके साथ ही खाली पड़ी जमीन का बेहतर इस्तेमाल हो भी सकेगा. दुकानों, पार्किंग और अन्य परिसरों से मिलने वाले किराये व राजस्व के जरिए नगर निगम की आय बढ़ाने की भी योजना है. इससे एक ओर शहर में पार्किंग और वेंडिंग की समस्या कम करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के लिए आय का स्थायी स्रोत भी तैयार होगा.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES