SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समस्तीपुर में आसमान से 'Made in Korea' लिखी मशीन गिरने से हड़कंप

समस्तीपुर में आसमान से एक चमकते बल्ब वाला उपकरण गिरता हुआ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इस उपकरण पर मेड इन कोरिया लिखा हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 23, 2026, 12:43 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 01:00 PM IST
Image Credit: समस्तीपुर में आसमान से 'Made in Korea' लिखी मशीन गिरने से हड़कंप (जी मीडिया)
Join

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर वाजिदपुर बम्वैया पंचायत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. यहां बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-4 में गुरुवार (22 अक्तूबर, 2026) की देर रात आसमान से बल्ब जलती हुई एक अज्ञात मशीन गिरने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार, मशीन बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरी. अचानक पटाखे जैसी आवाज होने से परिवार के लोग घबरा गए. स्थानीय निवासी सरोज कुमार मिश्र ने बताया कि मशीन गिरने के बाद पटाखे जैसी आवाज हुई. मशीन में लगा बल्ब लगातार जल रहा था. उसके साथ फटे हुए गुब्बारे जैसी वस्तु भी बंधी हुई थी.

अज्ञात मशीन गिरने की घटना से दहशत

उन्होंने आगे बताया कि मशीन से करीब 250 से 300 मीटर लंबा पैराशूट का धागा बंधा हुआ था. मशीन पर ‘मेड इन कोरिया’ लिखा हुआ था. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई. आसमान से इस तरह की अज्ञात मशीन गिरने की घटना से ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन में भी चिंता का माहौल है. हालांकि, मशीन किस काम में इस्तेमाल होती है और कहां से आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मेले में मची भगदड़, युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से भी सामने आई थी ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड की पकाही पंचायत से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां बाघी हरनारायण गांव में करीब 2 या 3 जून के आसमान से लाल रोशनी जलता हुआ यंत्र जमीन पर आ गिरा, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए थे. वहीं, घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली उसे देखने के लिए मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी. वहीं, बाद में जांच के बाद पता चला कि वो यंत्र मौसम से जुड़ा एक वैज्ञानिक उपकरण है. 

मिली जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक उपकरण का इस्तेमाल हवा की गति, तापमान, आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) और वायुमंडलीय दबाव समेत अन्य मौसम से जुड़ी जानकारी लेने के लिया किया जाता है. इस उपकरण पर लिखी जानकारी से इस बात का पता चला कि इसे दक्षिण कोरिया की कंपनी वेदेक्स कंपनी लिमिडेट ने बनाया था. 

इनपुट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES