SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SIR के खिलाफ विपक्ष एकजुटः दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक आज, तेजस्वी यादव भी होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी खेमा आज (बुधवार, 30 सितंबर) अपनी ताकत का प्रदर्शन करने वाला है. दिल्ली में INDIA ब्लॉक की इस बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी थोड़ी देर में ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 30, 2026, 09:48 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 12:02 PM IST
Image Credit: INDIA ब्लॉक की बैठक (File Photo- ANI)
Join

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी खेमा आज (बुधवार, 30 सितंबर) अपनी ताकत का प्रदर्शन करने वाला है. दिल्ली में INDIA ब्लॉक की इस बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी शामिल होंगी. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ इस बैठक में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती, माकपा से राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के अलावा भाकपा, भाकपा-माले और आरएसपी  के नेता भी शामिल होंगे. जेएमएम, सपा, एनसीपी (शरद पवार) केरल कांग्रेस, बीएपी, आरएलपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रतिनिधि भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे. 

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव मंगलवार (29 सितंबर) की रात को ही दिल्ली पहुंच गए थे. पटना से दिल्ली रवाना होने से होते समय उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर काफी गंभीर आरोप लगाए. पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने बिहार चुनाव में धांधली किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके और वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है.

CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आएगा और वोट की चोरी कर देगा, लोकतंत्र को खत्म कर देगा और संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त किया जाएगा, तो देश कैसे चलेगा? उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग की भूमिका जनता के सामने उजागर हुई है उससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि चुनाव में लगातार वोटों की चोरी कराकर बीजेपी को जिताने का काम किया जा रहा था. इसकी शुरुआत बिहार से की गई और फिर इसे पूरे देश में लागू किया गया.

तेजस्वी ने कहा कि वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का मुद्दा अब देश के सामने है. ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दिया जा रहा है. कानून में भी बदलाव कर दिया गया है. चुनाव आयोग को बीजेपी के लोगों ने यह गारंटी दे रखी है कि ज्ञानेश कुमार कितनी भी बेईमानी करेंगे, अमित शाह और नरेंद्र मोदी उनका संरक्षण करेंगे.

क्यों बुलाई गई बैठक?

कांग्रेस ने SIR में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक की बैठक को बुलाया है. यह बैठक अंग्रेजी अखबार की उस रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद हो रही है, जिसमें बताया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES