SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खरना पर नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की सुख-समृद्धि की कामना

लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत संजय सरावगी, गिरिराज सिंह और जदयू सांसद संजय झा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 14, 2026, 15:09 IST | Updated: Nov 14, 2026, 15:18 IST
Image Credit: नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Join

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आस्था के महापर्व छठपूजा के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर की उर्जा हम सभी को अपने कामों में शक्ति प्रदान करें. भाजपा चीफ नितिन नवीन ने कहा कि सभी देशवासियों और बिहार के लोगों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं. आज इसका दूसरा दिन, 'खरना' है. आज छठ व्रतियों के माध्यम से सभी को प्रसाद के रूप में खीर बांटी जाती है. हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए. भगवान भास्कर की उर्जा हम सभी को अपने कामों में शक्ति प्रदान करेगी. सोशल मीडिया पोस्ट में नितिन नवीन ने कहा कि दिनभर के उपवास के बाद संध्या में प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं. मिट्टी के चूल्हे पर तैयार यह प्रसाद सादगी, पवित्रता और अटूट आस्था का प्रतीक है. छठी मैया की कृपा से सभी व्रतियों का तप सफल हो.

संजय सरावगी ने दी शुभकामनाएं

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि पवित्रता, तप और अटूट आस्था के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना की शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों को व्रत के निर्वहन हेतु शक्ति प्रदान करें तथा समस्त परिवारों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम? देखें हर जिले का अपडेट

गिरिराज सिंह ने दी खरना की शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा कि गुड़ की मीठी खीर और श्रद्धा-भक्ति के साथ आज लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन 'खरना' मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों एवं छठ व्रतियों को शुभकामनाएं. छठी मईया सबकी मनोकामनाएं पूरी करें.

संजय झा ने सुख-समृद्धि की कामना की

जदयू सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान 'खरना' की शुभकामनाएं. तप, त्याग, पवित्रता और अटूट आस्था का प्रतीक खरना, छठ व्रत की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास के बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं. छठी मईया और भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. सभी छठ व्रतियों को खरना की शुभकामनाएं. जय छठी मईया.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES