SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नालंदा में शराब तस्करों का खूनी खेल: पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत

Nalanda News: नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग के टीम पर तस्करों नें अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में सिपाही अजीत कुमार को गोली लगने से मौत हो गई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 15, 2026, 12:27 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 01:32 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI PHOTO)
Join

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.इस फायरिंग के दौरान उत्पाद विभाग की सिपाही  को गोली लग गई. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई. वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी कर रहा लाइनर मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (EIB) को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है. इसके बाद पटना से पहुंची ईआईबी की विशेष टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की.

लाइनर ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी

मिली जानकारी के अनुसार, शराब से लदी पिकअप नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ी थी. उत्पाद विभाग की टीम वाहन का पीछा करते हुए नालंदा पहुंची. पावापुरी-गिरियक क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास टीम ने पिकअप को रोकने और घेरने की कोशिश की. इसी दौरान तस्करों के लिए रेकी कर रहे लाइनर ने पुलिस टीम पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

सिपाही को गोली लग गई

इस दौरान सिपाही अजीत कुमार को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर शराब तस्कर और लाइनर पिकअप समेत फरार हो गए. घायल सिपाही को उनके साथी तत्काल पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौत के बाद पटना में ही सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

पुलिस जांच में जुटी है

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं. फरार शराब तस्करों और लाइनर की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस शराब की खेप के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES